फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   54 boxes of fake paint recovered, accused sent to jail

54 डिब्बा नकली पेंट बरामद, आरोपी को भेजा जेल

Fri, 30 Sep 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
54 boxes of fake paint recovered, accused sent to jail
बसखारी (अंबेडकरनगर)। स्थानीय पुलिस टीम ने एक पेंट कंपनी की शिकायत पर उनके अधिकारियों को साथ लेकर नकली पेंट की बिक्री का पर्दाफाश किया। छापे के दौरान एक दुकान से 54 डिब्बा नकली पेंट बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी दुकानदार के विरुद्ध केस दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन

जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में एक बड़ी पेंट कंपनी के नाम पर नकली उत्पाद की बिक्री की शिकायत सामने आई थी। अहिरौली थाना क्षेत्र में गुरुवार को छापे के दौरान करीब एक हजार बाल्टी पेंट व 30 बोरी नकली वॉलपुट्टी बरामद हुई थी। कंपनी के अधिकारियों ने जांच की तो सामान नकली निकला। इसी क्रम में देर शाम बसखारी थाना क्षेत्र में भी इन्हीं शिकायतों को लेकर छापे मारे गए।
विज्ञापन

बसखारी के हंसवर मोड़ पर स्थित श्याम ट्रेडर्स के गोदाम से 54 बाल्टी पेंट बरामद हुआ। पेंट कंपनी के अनुसार यह नकली पेंट था। इस पर कंपनी के जांच अधिकारी मनोज कुमार सिंह की तहरीर पर बसखारी पुलिस ने आरोपी दुकानदार श्याम मनोहर के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उधर अहिरौली थाना क्षेत्र में अभी जांच का दौर चल रहा है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने आरोपी दुकानदार को पकड़ रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed