फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   500 rupees fine on those without masks

बिना मास्क वालों पर लगाएं 500 रुपये जुर्माना

Thu, 06 Jan 2022 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
500 rupees fine on those without masks
अंबेडकरनगर। बगैर मास्क के यदि घूम रहे हों तो सावधान हो जाएं। आपकी यह लापरवाही न सिर्फ कोरोना संक्रमण को आमंत्रण दे रही है, बल्कि पुलिस ने पकड़ा तो जेब भी तगड़ी ढीली होगी। डीएम ने बीती देर शाम कलेक्ट्रेट में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए आयोजित बैठक में सख्त दिशा-निर्देश दिए। कहा कि यदि कोई सार्वजनिक स्थान पर बगैर मास्क के घूमता दिखे तो उस पर 500 रुपये तक का जुर्माना लगाया जाए। इसके अलावा डीएम ने निर्देशित किया कि ग्राम प्रधानों से समन्वय स्थापित कर डोर-टू-डोर जांच कराई जाए।
विज्ञापन

डीएम सैमुअल पॉल एन ने कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के प्रसार को रोकने के लिए सख्त रुख अख्तियार किया है। उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में देर शाम स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए ग्रेटेड रिस्पांस को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। डीएम ने सीएमओ को निर्देशित किया कि जिले में पीएस सिस्टम के माध्यम से कोविड से बचाव एवं सुरक्षा मानक अपनाए जाएं। कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर प्रभावी प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया। 15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों को प्राथमिकता पर टीका लगाने का निर्देश दिया। टीकाकरण अभियान को और गतिशील बनाने के लिए अस्पतालों के अलावा स्कूल व कॉलेजों में शिविर लगाने को कहा। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि ग्राम प्रधानों से समन्वय स्थापित कर डोर-टू-डोर जांच कराएं।
विज्ञापन

साथ ही डीएम ने मास्क न लगाने वालों के विरुद्ध सख्ती दिखाने का निर्देश दिया। कहा कि यदि कोई सार्वजनिक स्थान पर बगैर मास्क के घूमता दिखाई दे तो उसके विरुद्ध 500 रुपये तक का जुर्माना लगाएं। डीएम ने कहा कि नागरिकों को समझाया जाए कि उनके सहयोग से ही कोरोना संक्रमण पर पूरी तरह से रोक लगाई जा सकती है। बैठक में सीडीओ घनश्याम मीणा, सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा, डीडीओ विरेंद्र सिंह व समस्त खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed