फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   50 thousand prize crook arrested in encounter

50 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

Mon, 22 Mar 2021 10:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
50 thousand prize crook arrested in encounter
बसखारी। कई आपराधिक मामलों में वांछित व 50 हजार के इनामी अंतर जनपदीय बदमाश को बसखारी पुलिस ने गनीपुर गांव के पास रविवार की रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। बदमाश की ओर से की गई फायरिंग के जवाब में पुलिस की ओर से चलाई गई गोली बदमाश के पैर में लग गई। इसके बाद उसे पकड़ लिया। उसे सीएचसी बसखारी में भर्ती कराया गया। बदमाश के पास से एक तमंचा, एक कारतूस बरामद हुआ।
विज्ञापन

बसखारी पुलिस को रविवार की रात लगभग साढ़े दस बजे मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित बदमाश व 50 हजार का इनामी बदमाश आजमगढ़ से बसखारी की तरफ जा रहा है। इस पर एसओ बसखारी श्रीनिवास पांडेय ने टीम के साथ मोतिगरपुर चौराहे पर पहुंचकर वाहन चेकिंग अभियान शुरू कर दी। इसी बीच सामने से एक बाइक पर युवक संदिग्ध दशा में दिखा। पुलिस कर्मियों ने उसे रुकने का इशारा किया, तो वह बाइक से भागने लगा। इस पर पुलिस कर्मियों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। बदमाश गनीपुर मोड़ के निकट बाइक छोड़कर पैदल ही खेत की तरफ भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने इस पर जब घेराबंदी की, तो खुद को घिरता देख बदमाश ने टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन

इस पर जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। गोली बदमाश के पैर में लगी, जिससे वह गिर पड़ा। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी पर उसके पास से एक तमंचा, एक कारतूस व व एक बाइक बरामद हुई। बाद में उसे सीएचसी बसखारी में भर्ती कराया। एसओ ने बताया कि पकड़े गए बदमाश की पहचान मिथुन निवासी टैनी थाना पवई जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई। उस पर अंबेडकरनगर व बस्ती के विभिन्न थानों में आधा दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है। उधर, एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बसखारी पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि इसी प्रकार की सक्रियता से अपराधियों पर अंकुश पाया जा सकेगा। एसपी ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश बस्ती जिले में गैंगेस्टर एक्ट के तहत वांछित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed