फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   50 thousand population will soon get the benefit of smooth traffic

Ambedkar Nagar News: 50 हजार आबादी को जल्द मिलेगा सुुचारु आवागमन का लाभ

Mon, 01 May 2023 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
50 thousand population will soon get the benefit of smooth traffic
राजेेसुल्तानपुर/जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। गढ़वल मार्ग स्थित पिकिया नाले पर निर्माणाधीन पुल पर शीघ्र ही वाहन फर्राटा भरेंगे। लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से पुल का निर्माण तेजी से चल रहा है। कार्यदायी संस्था निर्माण खंड द्वारा कराए जा रहे पुल के निर्माण से लगभग लगभग 50 हजार आबादी को सुचारु आवागमन का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र आलापुर के राजेसुल्तानपुर गढ़वल मार्ग स्थित गढ़वल गांव के निकट पिकिया नाले पर बना पुल बुरी तरह से जर्जर हो गया था। इससे न सिर्फ गढ़वल बल्कि देवलर, बभनपुरा, मदैनिया, महारमपुर, इटरौरा, ढोलीपुर, सराय हंकार, सिंघलपट्टी, कमालपुर पिकार, सैथुआ व कस्तूरीपुर समेत दो दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को आवागमन में व्यापक मुश्किलें उठानी पड़ रही थीं। राजेसुल्तानपुर से गढ़वल जाने वाले लोगों को लंबी दूरी तय करने को मजबूर होना पड़ता था। इसके अलावा जर्जर होने के चलते बड़े वाहनों का आवागमन भी इस पुल से होकर नहीं हो रहा था।
विज्ञापन

इसे देखते हुए बीते दिनों ही नए पुल निर्माण को शासन ने मंजूरी प्रदान की थी। एक करोड़ 94 लाख 62 हजार रुपये की लागत से निर्मित होने वाले पुल के निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था निर्माण खंड को सौंपी गई। 38.40 मीटर लंबे व 8.40 मीटर चौड़े पुल का निर्माण मौजूदा समय में तेजी से चल रहा है। उम्मीद है कि जून तक पुल का निर्माण पूरा हो जाएगा। इसके बाद आवागमन भी प्रारंभ हो जाएगा। पुल के संचालन से लगभग 50 हजार की आबादी को सुचारु आवागमन में लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूर होगा खतरा
गढ़वल निवासी मुकेश कुमार ने कहा कि पिकिया नाला पर पुल के निर्माण से राजेसुल्तानपुर जाने वाले लोगों को व्यापक लाभ मिलेगा। पूर्व में पुल के जर्जर होने से हर समय हादसे की आशंका रहती थी। अब नया पुल बन जाने से किसी भी प्रकार का खतरा नहीं रहेगा।

सुलभ होगा आवागमन
सिंघलपट्टी निवासी सूूर्यभान ने कहा कि नए पुल के निर्माण से आवागमन सुचारु हो जाएगा। पूर्व में जो पुल था वह अत्यंत जर्जर था। इससे उस पर भारी वाहन आवागमन नहीं कर रहे थे। अब नया पुल बन रहा है तो इससे सभी प्रकार के वाहन आवागमन कर सकेंगे। लंबे समय से पुल निर्माण की मांग आखिरकार पूरी ही हो गई।


जून तक पूरा होगा निर्माण
पुल का निर्माण तेजी से चल रहा है। कार्यदायी संस्था को जून माह तक निर्माण पूरा करने का निर्देश दिया गया है। कार्य बेहतर ढंग से चल रहा है। - जितेंद्र कुमार मद्धेशिया, अवर अभियंता निर्माण खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed