फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   50 policemen will be seen doing duty in coat and pants in Ayodhya

Ambedkar Nagar News: कोट पैंट में ड्यूटी करते अयोध्या में दिखेंगे 50 पुलिसकर्मी

Wed, 17 Jan 2024 09:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 09:06 PM IST
विज्ञापन
50 policemen will be seen doing duty in coat and pants in Ayodhya
अंबेडकरनगर। अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जिले के 50 पुलिसकर्मी भी कोट पैंट में ड्यूटी करते दिखेंगे। इसी ड्रेस में बुधवार को पुलिस लाइन में डॉ. कौस्तुभ ने विशेष ड्यूटी को लेकर जरूरी प्रशिक्षण दिया। कहा कि ड्यूटी के दौरान पूरी जिम्मेदारी का पालन किया जाए।
विज्ञापन

भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का शानदार ढंग से संपन्न कराने के लिए आम जनमानस के साथ ही पुलिस व प्रशासनिक अमला बढ़-चढ़कर भागीदारी कर रहा है। अवध क्षेत्र में शामिल जनपद के लोग खासे उत्साहित भी हैं। सुरक्षा के साथ साथ इस भव्य आयोजन में पुलिस कर्मियों को अन्य जिम्मेदारियां भी सौंपी जाएंगी। जिले में तैनात 50 पुलिसकर्मी भी इस विशेष ड्यूटी की जिम्मेदारी संभालेंगे। यह पुलिसकर्मी खाकी वर्दी में नहीं बल्कि कोट पैंट में नजर आएंगे। इसमें 30 पुरुष व 20 महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं।
विज्ञापन

एसपी डॉ. कौस्तुभ ने इन पुलिसकर्मियों के साथ बुधवार को बैठक की। कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस अनुशासन के लिए जानी जाती है। ऐसे में पुलिसकर्मियों को अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाना है। कहा कि यह उनके लिए गर्व का विषय होना चाहिए कि अयोध्या के इस भव्य आयोजन में ड्यूटी करने का मौका मिला है। एएसपी विशाल पांडेय ने बताया कि संबंधित पुलिसकर्मियों को ड्यूटी से जुड़ी जानकारी दी गई है। उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार उन्हें अयोध्या के लिए रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed