फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   50 bigha wheat crop ashes from fire

आग से 50 बीघा गेहूं की फसल राख

Wed, 31 Mar 2021 10:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
50 bigha wheat crop ashes from fire
बसखारी। हंसवर थाना क्षेत्र के हरदासपुर में बुधवार दोपहर अज्ञात कारणों से गेहूं के खेतों में आग लग गयी। इसके चलते हरदासपुर व तरौली मुबारकपुर में करीब 18 किसानों की लगभग 50 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गयी। किसानों को करीब साढ़े 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। किसानों ने प्रशासन से आर्थिक मदद मुहैया कराने की मांग की है। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

हंसवर थाना क्षेत्र के हरदासपुर गांव में बुधवार दोपहर गांव निवासी राकेश सिंह के गेहूं के खेत से आग लग गई। तेज हवा के चलते आग की लपटें आस पास के खेतों में फैलने लगीं। गोहार पर कई गांवों के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। सूचना पर टांडा फायर स्टेशन की टीम भी मौके पर पहुंची। तब तक आग मुबारकपुर गांव की सीमा तक पहुंच गई।
विज्ञापन

करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग बुझी। आग से हरदासपुर निवासी शिवमूरत दुबे, पारसनाथ दुबे, राकेश सिंह, विजेंद्र सिंह व तरौली मुबारकपुर निवासी देवनारायन मिश्र, सुभाष मिश्र समेत करीब 18 किसानों की लगभग 50 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग की इस घटना से किसानों को करीब साढ़े 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से आर्थिक मदद मुहैया कराए जाने की मांग की है। जानकारी होने पर लेखपाल ने गांव पहुंचकर मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed