{"_id":"592b0c904f1c1ba515bdacf0","slug":"5-injured-in-road-accidents-one-in-critical-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग दुर्घटनाओं में पांच घायल, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग दुर्घटनाओं में पांच घायल, एक की हालत गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sun, 28 May 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना।
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौबीस घंटों के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई मार्ग दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर एक को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। घायल बाइक सवारों ने हेल्मेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
सुल्तानपुर अंतर्गत धरमपुर गांव निवासिनी सुशीला (40) पत्नी सुभाष रविवार सुबह जीप की टक्कर लगने से घायल हो गई, वह घर के निकट सड़क पार कर रही थी। गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल अंबेडकरनगर में भर्ती कराया गया। वहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
वहीं, फैजाबाद जनपद के तारुन निवासी श्यामलाल (62) पुत्र देवीप्रसाद रविवार सुबह अकबरपुर नगर के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। वह बाइक से अकबरपुर आ रहा था। उधर, आलापुर थाना अंतर्गत आलापुर निवासी उग्रसेन (35) पुत्र रक्षाराम शनिवार देर शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया, वह बाइक से जहांगीरगंज से घर जा रहा था। उसे पहले सीएचसी रामनगर फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, भीटी थाना अंतर्गत भीटी निवसी राहुल (21) पुत्र सोमनाथ रविवार सुबह भीटी से बाइक से महरुआ जाते समय बाजार के निकट तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इनके अलावा अलीगंज थाना अंतर्गत मखदूमनगर निवासी पूर्णमासी (66) पुत्र परकट रविवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल बाइक सवारों ने हेल्मेट नहीं पहना था।