फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   5 injured in accident

मार्ग हादसों में पांच घायल, एक गंभीर

Wed, 11 Dec 2019 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
5 injured in accident
अंबेडकरनगर। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के फत्तेपुर ककरडिल्ला निवासी मोहनलाल (28) पुत्र आशाराम बुधवार को बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के पास पिकअप की टक्कर से घायल हो गया। स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बेहलोलपुर गांव निवासी संध्या (20) पत्नी रामकृपाल मंगलवार देर शाम उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई, जब वह घर के पास सड़क पार कर रही थी। सम्मनपुर थाना अन्तर्गत शिवलीपुर गांव निवासी उमेश (17) पुत्र राममूरत मंगलवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय सैदापुर बाजार के पास जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के अरिया निवासी पिंटू (33) पुत्र रामगोपाल बुधवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के पास बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। बसखारी थाना क्षेत्र के बसखारी निवासी शिवम् गुप्ता (18) पुत्र रामप्रकाश बुधवार सुबह घर के निकट सड़क पार कर रहा था। इसी बीच उधर से गुजर रही बाइक ने टक्कर मारकर उसे घायल कर दिया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed