फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   45 thousand rupees fine imposed on 23 farmers for burning stubble

Ambedkar Nagar News: पराली जलाने में 23 किसानोंं पर लगा 45 हजार जुर्माना

Mon, 18 Nov 2024 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
45 thousand rupees fine imposed on 23 farmers for burning stubble
अंबेडकरनगर। जिले के किसानों को पराली जलाने से रोकने की प्रशासन की कोशिशें नाकाम नजर आ रही हैं। चारों तहसीलों में 17 नवंबर तक 23 जगह धान के अवशेष जलाने की घटना सामने आ चुकी है। इसमें 16 पराली जलाने जबकि आठ अन्य अवशेष जलाने के मामले सामने आए हैं। सबूत मिलने पर कृषि विभाग ने 16 में से 10 किसानों से 30 हजार रुपये जुर्माने की वसूली की है, जबकि छह किसानों से वसूली अभी बाकी है।
विज्ञापन

पराली प्रबंधन के लेकर जिले में जिला प्रशासन की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत कृषि विभाग को सेटेलाइट के माध्यम से कुल 23 जगह धान की फसल के अवशेष जलाने की सूचना मिली है। उपकृषि निदेशक अश्विनी सिंह ने बताया कि सेटेलाइट के जरिए मिले इनपुट के आधार पर कृषि व राजस्व विभाग की टीमों ने मौके का स्थलीय सत्यापन करते हुए 10 किसानों से 30 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया है। किसानोंं को पराली खेतों में न जलाने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


अब 30 हजार तक लगेगा जुर्माना
पराली जलाने का जुर्माना बढ़ा दिया गया है। दो एकड़ से कम वाले किसानों पर 2500 के सापेक्ष 5000, दो एकड़ से पांच एकड़ क्षेत्र के लिए 5000 हजार से बढ़ाकर 10 हजार, पांच एकड़ से अधिक वाले किसानों को 15 हजार के सापेक्ष 30 हजार रुपये जुर्माना लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed