फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   45 people died in road accidents in Jalalpur circle in eight months

Ambedkar Nagar News: जलालपुर सर्किल में आठ माह में सड़क हादसों में 45 की मौत

Mon, 18 Nov 2024 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
45 people died in road accidents in Jalalpur circle in eight months
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। यातायात जागरूकता को लेकर लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके बाद भी सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे। बीते आठ माह में जलालपुर सर्किल में 45 लोग सड़क हादसे में अपनी जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन

जलालपुर पुलिस सर्किल के कटका, जैतपुर मालीपुर और जलालपुर कोतवाली में एक अप्रैल से लेकर अक्तूबर माह तक 45 लोग सड़क हादसों में जान गंवा चुके हैं। सड़क हादसे में मृत परिजनों को आर्थिक सहायता के रूप में प्रति व्यक्ति पांच लाख रुपये की धनराशि दिए जाने का प्रविधान है। हादसे के बाद इन परिवारोंं ने आवेदन किया। इन्हें दो करोड़ 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिली है।
विज्ञापन


नियमों का नहीं हो रहा पालन
पूरे नवंबर माह में यातायात जागरूकता अभियान चलाकर चालकों को सड़क हादसे से बचने के उपायों के प्रति जागरूक किया जाता है। बगैर हेलमेट, दो पहिया वाहन पर एक सवारी, चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट पहनने के लिए जागरूक किया जाता है। इसके बावजूद लोग यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना हेल्मेट के 20 लोगों की मौत
सड़क हादसे में मरने वालोंं में सबसे अधिक 20 लोग ऐसे हैं जिन्होंने वाहन चलाते समय हेलमेट नहीं लगा रखा था। यदि इन लोगोंं ने हेलमेट पहन रखा होता तो शायद इनकी जान बच जाती। दो लोग शराब के नशे में और तीन गाड़ी चलाते समय मोबाइल प्रयोग करने के चलते हादसे का शिकार हुए और जान गवां बैठे।

नियमों का हा हाल में करें पालन
थोड़ी सी लापरवाही सड़क हादसा का कारण बन रही है। यह तभी रुकेगा जब सभी वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करेंगे। अजेय कुमार शर्मा , सीओ जलालपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed