{"_id":"3f1ad05b11ec7d4bed0b465c68d90c03","slug":"400-sack-of-wheat-caught-in-tax-evasion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर चोरी में 400 बोरी गेहूं पकड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर चोरी में 400 बोरी गेहूं पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Sun, 13 Sep 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी समिति निरीक्षक गुलाब सिंह ने बताया कि रविवार सुबह मिली सूचना के मुताबिक वह नरियांव स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचे। यहां पहले से खड़े एक ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें 400 बोरी गेहूं लदा मिला।
विज्ञापन
मौके पर मिले चालक से पूछताछ की गई तो वह कोई सही जवाब नहीं दे पाया। चालक से गेहूं के बाबत कागजात मांगे गए तो वह भी दिखाने में उसने असमर्थ रहा। उन्होंने बताया कि पुलिस अभिरक्षा में ट्रक सहित गेहूं को जहांगीरगंज थाने लाया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी मिली है कि यह गेहूं ढोलबजवा के एक व्यापारी का है, जो आजमगढ़ बिकने के लिए जा रहा था। व्यापारी द्वारा कर चोरी करने का प्रयास किया गया है। ऐसे में मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन