फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   40 thousand people did not get water due to low voltage

लो वोल्टेज से 40 हजार लोगों को नहीं मिला पानी

Wed, 31 Aug 2022 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
40 thousand people did not get water due to low voltage
अंबेडकरनगर के अकबरपुर पुराने तहसील तिराहे के निकट शार्टसर्किट से जलता विद्युत केबल-संवाद - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। भीषण गर्मी के बीच बदतर बिजली आपूर्ति ने जिला मुख्यालय के उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लो-वोल्टेज के चलते पेयजल का जबरदस्त संकट खड़ा हो गया है। नगर परिषद द्वारा किसी तरह जनरेटर आदि चलाकर आपूर्ति सामान्य किए जाने की कोशिश तो की गई, लेकिन इसके बावजूद नगर में पानी को लेकर उपभोक्ताओं के बीच हाहाकार की स्थिति है। तमाम घरों में लगे टुल्लू पंप न चल पाने की वजह से बीते 24 घंटे में एक-एक बूंद पानी के लिए संघर्ष करना पड़ा। 40 हजार से अधिक की आबादी इससे प्रभावित हुई। इस बीच अकबरपुर नगर के पुराने तहसील तिराहा के निकट लगे ट्रांसफार्मर के फुंकने से जहां इससे संबंधित क्षेत्र की लगभग पांच हजार की आबादी को मंगलवार पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी, तो वहीं मीरानपुर स्थित संयुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी अंधेरे में डूबा रहा। बुधवार सुबह गड़बड़ी दूर कर आपूर्ति बहाल की गई तो उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

लगातार बढ़ते तापमान के बीच बिजली आपूर्ति ने भी उपभोक्ताओं को परेशान कर रखा है। ओवरलोडेड चल रहे ट्रांसफार्मरों के फूंकने का सिलसिला थम नहीं रहा है। मंगलवार सुबह पुराने तहसील तिराहा के निकट स्थित ट्रांसफार्मर फुंक गया। इससे मीरानपुर मोहल्ले की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। गड़बड़ी दूर कर आपूर्ति बहाल किए जाने को लेकर उपभोक्ता लगातार जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क साधते रहे, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका। नतीजा यह रहा कि न सिर्फ मंगलवार दिन में बल्कि पूरी रात अंधेरे में लगभग पांच हजार की आबादी को भीषण गर्मी में रहने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

और तो और मीरानपुर स्थित संयुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी इसके चलते अंधेरे में रहा। जिससे आने वाले मरीजों को विभिन्न प्रकार की मुश्किलें उठानी पड़ी। उपभोक्ता यासिर हुसैन, वसी, राकेश कुमार, सुनील कुमार, नेहाल व हादी रजा ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि पावर कॉर्पोरेशन को उपभोक्ताओं के हित की कोई परवाह नहीं है। यदि परवाह होती, तो मंगलवार शाम तक गड़बड़ी दूर कर आपूर्ति बहाल की जा सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समूचे नगर की बिजली आपूर्ति बेपटरी
पूरी तरह से बेपटरी हुई बिजली आपूर्ति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि समूचा जिला मुख्यालय लो-वोल्टेज की चपेट में है। इसके अलावा बार-बार ट्रिपिंग भी होती रहती है। लो-वोल्टेज व बार बार की ट्रिपिंग के चलते उपभोक्ताओं को व्यापक मुश्किलें उठानी पड़ती हैं। मुरादाबाद के उपभोक्ता संतोष, जौहरडीह के रंजीत, पंडाटोला के मुकेश ने कहा कि लो-वोल्टेज के चलते विद्युतचालित उपकरण सुचारु रूप से नहीं काम कर रहे। इंद्रलोक कॉलोनी के सत्यप्रकाश द्विवेदी, कृष्णानगर कॉलोनी के अनुराग, तमसा मार्ग के संजय ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि एक तो लो-वोल्टेज की समस्या रहती ही है, उस पर से बार बार ट्रिपिंग भी होती रहती है। इससे विभिन्न प्रकार की मुश्किलें हो रही हैं। सबसे अधिक समस्या पेयजल की हो रही है। टुल्लू पंप व सबमर्सिबल के सुचारु रूप से न चलने से पेयजल की समस्या खड़ी हो गई है। जिम्मेदारों को इसे लेकर गंभीरता दिखानी होगी।

उसरहा में बढ़ा पेयजल संकट
अकबरपुर बस स्टेशन के निकट स्थित उसरहा मोहल्ले में पेयजल का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। लो-वोल्टेज व बार-बार की ट्रिपिंग होने के चलते नगर पालिका परिषद द्वारा की जाने वाली जलापूर्ति सुचारु रूप से घरों तक नहीं हो पा रही है। मोहल्ले के अनुराग त्रिपाठी, डॉ. तारा सिंह, गीता, सुधीर श्रीवास्तव, दिलीप ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि आलम यह है कि टोटी से बूंद-बूंद पानी गिरता है। इसकी शिकायत कई बार जिम्मेदारों से की गई, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका है, जिसका खामियाजा मोहल्लेवासियों को भुगतना पड़ रहा है। हालांकि इस संबंध में अकबरपुर नगर पालिका परिषद की अधिशाषी अधिकारी बीना सिंह ने बताया कि जिन मोहल्लों में लो वोल्टेज की समस्या है, वहां जनरेटर की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed