{"_id":"5f4bfa118ebc3e2a943706a9","slug":"4-positive-from-corona-ambedkar-nagar-news-lko537673016","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से 4 पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से 4 पॉजिटिव
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। रविवार का दिन बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच राहत भरा रहा, सिर्फ चार पॉजिटिव मरीज मिले। राहत की बात यह रही कि कहीं से किसी की मौत की खबर भी सामने नहीं आयी। इससे स्वास्थ्य महकमे के साथ ही जिला प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है। जिले में अब मरीजों की संख्या बढ़कर 804 हो गई है।
सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि रविवार का दिन कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के बीच राहत भरा रहा। रविवार को सिर्फ चार मरीज पॉजिटिव पाए गए। ऐसे में जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 804 हो गई है। इनमें से एक्टिव केस सिर्फ 221 हैं। अब तक 563 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं, जो पूरी तरह स्वस्थ हैं।
डॉ. आशुतोष सिंह ने बताया कि नागरिकों से लगातार अपील की जा रही है कि वे घरों से बाहर न निकलें। यदि बहुत की जरूरी तो ही घर से निकलें। घर से बाहर निकलते समय अपनी सुरक्षा का विशेष ख्याल रखें। मॉस्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का भी विशेष ध्यान रखें। जरा सी लापरवाही न सिर्फ उनके सेहत के लिए घातक है बल्कि उनके परिवार के लिए भी यह मुसीबत बन सकती है।