{"_id":"58f3aa9b4f1c1b1774470ac1","slug":"4-injured-in-road-accidents-hospitalized","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग दुर्घटनाओं में चार घायल, भर्ती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग दुर्घटनाओं में चार घायल, भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sun, 16 Apr 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना चिन्ह।
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीप की टक्कर से एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र आलापुर अंतर्गत निखारपुर गांव निवासी राम महेश (60) पुत्र राम मोहन रविवार सुबह जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया, वह गांव के निकट सड़क पार कर रहा था। उसके सिर व कमर में अधिक चोटें आईं। परिवारीजन उसे लेकर सीएचसी रामनगर पहुंचे जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खानपुर सुलेमपुर गांव निवासी सुरेश (35) पुत्र रामअभिलाख को शनिवार देर शाम गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मारकर घायल कर दिया, वह बाइक से अकबरपुर से घर जा रहा था।
विज्ञापन
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी थाना क्षेत्र अंतर्गत करमुलहा गांव निवासी राममूरत (52) पुत्र रामकरन शनिवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय गांव के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ही भीखपुर गांव निवासिनी फूलकुमारी (45) पत्नी बच्चालाल रविवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं लगा रखा था।