फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   4,237 people's dream of house will be fulfilled soon

Ambedkar Nagar News: 4,237 लोगों का जल्द पूरा होगा मकान का सपना

Thu, 29 Dec 2022 11:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
4,237 people's dream of house will be fulfilled soon
मीरनपुर रजौर की तकदीरुन्निशा । -संवाद - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। नगर पालिका टांडा तथा नगर पंचायत इल्तिफातगंज व अशरफपुर किछौछा के 4,237 पात्रों को जल्द पक्का आवास मिल जाएगा। इससे कच्चे व जर्जर घरों में रहने का उनका संकट दूर होगा। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत पात्रों के खाते में पहली किस्त के तौर पर 50 हजार रुपये की दर से 21 करोड़ 18 लाख 50 हजार रुपये की राशि भेजे जाने की तैयारी है।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में रह रहे आर्थिक रूप से कमजोर लोगों का पक्के आवास में रहने का सपना पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री शहरी आवासीय योजना लागू है। बीते दिनों नगर पालिका क्षेत्र टांडा के अलावा नगर पंचायत क्षेत्र अशरफपुर किछौछा व इल्तिफातगंज के 4,237 पात्रों ने पक्के आवास के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था।
विज्ञापन

इसके बाद शासन के निर्देश पर मेसर्स हाईटेक बिल्डर्स ने सभी आवेदनों का स्थलीय सत्यापन किया। इसमें सभी पात्र पाए गए। इस पर डीएम सैमुअल पॉल एन के अनुमोदन के बाद 26 दिसंबर को पात्रों से संबंधित पत्रावली डूडा निदेशालय को भेज दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अनुसार नगर पालिका टांडा में 2,570, नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में 1,470 व इल्तिफातगंज में 197 पात्रों को योजना का लाभ मिलेगा। शीघ्र ही संबंधित पात्रों के खाते में पहली किस्त के रूप में 50-50 हजार रुपये की राशि भेज दी जाएगी।
नगर पालिका क्षेत्र टांडा के मीरानपुरा रजौर निवासी तकदीरुन्न्शिा ने कहा कि टिनशेड डालकर किसी तरह गुजर-बसर कर रही हैं। पात्र होने के बाद भी शौचालय तक का लाभ नहीं मिल सका है। कपड़ा डालकर शौचालय बना रखा है। बीते दिनों आवासीय योजना के बारे में जानकारी मिली।
परिवार के सदस्य बब्लू ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन किया था। पता चल रहा है कि आवास स्वीकृत हो गया है। परिवार के सभी लोग यह जानकर बहुत ही खुश हैं। अब जल्द ही पक्के आवास में रहने का सपना पूरा होगा।
नगर पालिका क्षेत्र टांडा के मुबारकपुर निवासी अनीता देवी ने कहा कि बीते दिनों मालूम हुआ कि पक्का आवास स्वीकृत हो गया है तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा। टिनशेड डालकर बड़ी मुश्किलों से परिवार के साथ रह रही हैं। बारिश होने पर टिनशेड टपकता है। इससे समस्या खड़ी हो जाती है। अब जबकि आवास स्वीकृत हो गया है तो पैसा मिलते ही निर्माण कराया जाएगा। इसके बाद टिनशेड में रहने की मजबूरी खत्म हो जाएगी।
नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा निवासी रोहित ने बताया कि उनका घर कच्चा है। छत के नाम पर टीन पड़ा हुआ है। बारिश के दिनों में समस्या बढ़ जाती है। सामान इधर-उधर करना पड़ता है। प्रधानमंत्री आवासीय योजना के तहत पूर्व में आवेदन किया था लेकिन लाभ नहीं मिल सका था। बीते दिनों एक बार फिर से आवेदन किया तो आवास निर्माण के लिए स्वीकृति मिल गई। हम सभी बहुत खुश हैं। पक्के आवास में रहने का सपना जो पूरा होने जा रहा है।

पात्रों से जुड़ी सूची डूडा निदेशालय भेज दी गई है। शीघ्र ही पात्रों के खाते में पहली किस्त की रकम पहुंच जाएगी। इसके बाद उनके द्वारा आवास का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
-मोहनलाल गुप्ता, प्रभारी अधिकारी डूडा/अपर उपजिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed