फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   3826 candidates left the exam

3826 परीक्षार्थियों ने छोड़ दिया इम्तिहान

Mon, 28 Mar 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
3826 candidates left the exam
अंबेडकरनगर के बीएन इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर बाहर आती परीक्षार्थी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में सोमवार को चित्रकला, भूगोल, कंप्यूटर व गृह विज्ञान विषय की परीक्षा में कुल 47 हजार 537 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 3826 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। ऐसे में 42 हजार 711 परीक्षार्थियों ने संबंधित केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा दी। परीक्षा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
विज्ञापन

मौजूदा समय में जिले के 111 केंद्रों पर यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा चल रही है। परीक्षा में अनुपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या में कमी नहीं हो रही है। सोमवार को दोनों पालियों में हुई परीक्षा में कुल 3826 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। डीआईओएस कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को हुई परीक्षा में कुल 47 हजार 537 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 42 हजार 711 परीक्षार्थियों ने संबंधित केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा दी, जबकि 3826 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से किनारा किया। प्रथम पाली में हाईस्कूल की चित्रकला विषय की परीक्षा में पंजीकृत 28 हजार 24 परीक्षार्थियों की तुलना में 25 हजार 485 छात्रों ने परीक्षा दी, जबकि 2539 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

इसी पाली में इंटरमीडिएट भूगोल विषय की परीक्षा में पंजीकृत 10367 छात्रों की तुलना में 9533 परीक्षार्थियों ने इम्तिहान दिया, जबकि 834 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। द्वितीय पाली में हाईस्कूल के कंप्यूटर विषय की परीक्षा में 408 छात्रों की तुलना में 397 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 11 अनुपस्थित रहे। इसी पाली में इंटरमीडिएट गृह विज्ञान विषय की परीक्षा में पंजीकृत 8738 की तुलना में 8296 छात्रों ने परीक्षा दी, जबकि 442 छात्रों ने परीक्षा से किनारा कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस प्रवीण कुमार मिश्र ने बताया कि परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट जहां परीक्षा पर नजर जमाए हुए हैं, तो वहीं सभी पांच सचल दल भी लगातार केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा को सकुशल निपटाने में सक्रिय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed