{"_id":"5f833da58ebc3ec5ee58c094","slug":"369-people-got-ownership-certificate-ambedkar-nagar-news-lko5447348194","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसीलों में समारोहपूर्वक 369 पात्रों को सौंपा गया स्वामित्व प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसीलों में समारोहपूर्वक 369 पात्रों को सौंपा गया स्वामित्व प्रमाण पत्र
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के सभी पांचों तहसील क्षेत्र में रविवार को समारोह पूर्वक 369 पात्रों को घरौनी/स्वामित्व प्रमाण पत्र सौंपा गया। डीएम राकेश कुमार मिश्र ने अकबरपुर तहसील क्षेत्र के चकिया दामोदरपुर गांव में 15 पात्रों को स्वामित्व प्रमाण पत्र सौंपा।
इसके अलावा आलापुर में 206, जलालपुर 107, टांडा में 23 व भीटी में 18 पात्रों को स्वामित्व प्रमाण पत्र सौंपा गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को इस प्रमाण पत्र के महत्व के बारे में भी समझाया।
अकबरपुर तहसील क्षेत्र के चकिया दामोदरपुर गांव में रविवार को डीएम राकेश कुमार मिश्र ने केंद्र सरकार की विशेष योजना के तहत गांव के 15 पात्रों को स्वामित्व प्रमाण पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि स्वामित्व योजना के अंतर्गत प्रथम चरण में चयनित पात्रों को प्रमाण पत्र दिया जा रहा है। एसडीएम मुईनुल इस्लाम ने बताया कि स्वामित्व योजना से ग्रामीण आत्मनिर्भर बनेंगे। इससे भूमि विवाद से जुड़े विवाद भी कम होंगे। इस मौके पर सीडीओ घनश्याम मीणा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
टांडा प्रतिनिधि के अनुसार रविवार को टांडा विधानसभा क्षेत्र के जोतअवस्थी गांव के प्राथमिक विद्यालय में एसडीएम अभिषेक पाठक की मौजूदगी में मुख्य अतिथि टांडा विधायक संजू देवी ने 23 पात्रों को स्वामित्व प्रमाण पत्र सौंपा। इसमें गांव की लालदेई, बाबूराम वर्मा, रामअचल, आशाराम, यशोदा देवी, छोटेलाल, बुद्घूपाल, शिवपूजन, बाबूलाल, रामदेव व सहदेव सहित 23 पात्र शामिल रहे।
विधायक प्रतिनिधि श्यामबाबू ने बताया कि सरकार द्वारा लाई गई इस योजना से गांवों में उपजे विवादों का पटाक्षेप होगा। एसडीएम अभिषक पाठक ने ग्रामीणों को स्वामित्व प्रमाण पत्र के महत्व के बारे में विस्तार से समझाया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष दानबहादुर यादव, युवा मोर्चा अध्यक्ष विजयपाल, भाजपा नेता गौरीशंकर वर्मा, दसरथ व घनश्याम वर्मा आदि मौजूद रहे।
भीटी प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक विद्यालय बसोहरी में रविवार को उपजिलाधिकारी भूमिका यादव की अध्यक्षता में शेरवा गांव के 18 लोगों को स्वामित्व प्रमाण पत्र दिया गया। एसडीएम ने ग्रामीणों को स्वामित्व योजना के लाभ के बारे में विस्तार से समझाया। इसके अतिरिक्त ग्रामवासियों को पराली न जलाने के लिए जागरूक किया गया।
बाद में एसडीएम के नेतृत्व में विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया गया। इस मौके पर तहसीलदार वैभव सिंह, नायब तहसीलदार जनार्दन मौर्य, बीपीएम कमलेश यादव, राजस्व निरीक्षक यमुना वर्मा आदि मौजूद रहे।
आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार तहसील के ब्लॉक रामनगर के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय पतराभार में भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक निषाद की अध्यक्षता व तहसीलदार आलापुर ज्ञानेंद्र यादव की उपस्थिति में 206 पात्रों को स्वामित्व प्रमाण पत्र सौंपा गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता आनंद जायसवाल ने कहा कि शासन की यह पहल नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाने वाला है। इस मौके पर शिवाकांत, गुरुचरन, रामहरि, सहतू, सभानरायन, रामकृपाल, दुलारी देवी, रामअचल, रामनारायण, सुनील यादव व हरिसेवक विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार हासिमपुर जिंदासपुर गांव में समारोह का आयोजन कर एसडीएम एमपी सिंह के नेतृत्व में 107 पात्रों को घरौनी/स्वामित्व प्रमाण पत्र सौंपा गया। इस मौके पर तहसीलदार बृजेश वर्मा, नायब तहसीलदार अरुण कुमार यादव व भाजपा नेता केके मिश्र आदि मौजूद रहे।