{"_id":"650c8c62eaae3c94a609d404","slug":"33-people-donated-blood-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-3555-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: शिविर में 33 लोगों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: शिविर में 33 लोगों ने किया रक्तदान
Fri, 22 Sep 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 22 Sep 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
जनपद न्यायालय परिसर में रक्तदान करते अधिवक्ता।
अंबेडकरनगर। जिला बार एसोसिएशन की ओर से बृहस्पतिवार को जनपद न्यायालय परिसर में आयोजित रक्तदान में 33 लोगों ने रक्तदान किया। इससे पहले जनपद न्यायाधीश रामसुलीन सिंह ने शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने न्यायिक अधिकारियों व अधिवक्ताओं से रक्तदान करने का आह्वान किया।
शिविर का आयोजन रक्तदान को लेकर समाज में जागरुकता अभियान चला रहे बरकत अली के सहयोग से किया गया। अपर जिला जज प्रथम रत्नेशमणि त्रिपाठी व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रियंका सिंह ने भी शिविर में पहुंचकर लोगों का मनोबल बढ़ाया। कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। सभी स्वस्थ लोगों को रक्तदान अवश्य करना चाहिए।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कुमार त्रिपाठी ने स्वयं रक्तदान करते हुए दूसरे अधिवक्ताओं को भी इसके लिए प्रेरित किया। शिविर में सचिव हरगोविंद यादव, अधिवक्ता कल्याण समिति के मंत्री सर्वेश पांडेय, सह सचिव सत्यमानव दयाल, कोषाध्यक्ष चित्रांश अमित, पूर्व अध्यक्ष प्रेमप्रकाश त्रिपाठी, अधिवक्ता धीरेंद्र पांडेय, आयुष त्रिपाठी, मनोज पांडेय, अंकित पांडेय, शैलेंद्र पांडेय, रमाकांत शुक्ल, शिवप्रसाद, रामअजोर, मोहम्मद रजा, रीतम त्रिपाठी, शेषनाथ त्रिपाठी, राकेश यादव, रामनेवास, मोहम्मद अरशद, रामनायक तिवारी, हितेश, पूजा यादव, कृष्ण कुमार द्विवेदी, अहिरौली एसओ गजेंद्र विक्रम सिंह आदि ने रक्तदान किया।