{"_id":"58f3a9bd4f1c1b3f3b470a15","slug":"32-beegha-of-wheat-and-arhar-s-crop-ash","type":"story","status":"publish","title_hn":"32 बीघा गेहूं व अरहर की फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
32 बीघा गेहूं व अरहर की फसल राख
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sun, 16 Apr 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
गेहूं की फसल राख
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तापमान बढ़ने के साथ ही जिले में आग की घटनाओं में भी तेजी से वृद्धि हो रही है। रविवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में शॉर्ट-सर्किट व बीड़ी की चिंगारी से लगी आग से 32 बीघा गेहूं व अरहर की फसल जलकर राख हो गई। इसमें लाखों रुपये का नुकसान हुआ। उधर, कुछ स्थानों पर फायर ब्रिगेड न पहुंचने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन
उनका कहना था कि संसाधनों की कमी से जूझ रहे फायर स्टेशनों पर जब तक पूरी तरह आवश्यक सुविधाएं नहीं उपलब्ध कराई जाएंगी, आग की घटनाओं पर अंकुश नहीं पाया जा सकता है। रविवार को भी आग का कहर जारी रहा।
विज्ञापन
सुलेमपुर प्रतिनिधि के अनुसार टांडा थाना अंतर्गत सुलेमपुर परसावां गांव में रविवार सुबह शॉर्ट-सर्किट से निकली चिंगारी से गांव निवासी कमलनयनधर द्विवेदी के गेहूं के खेत में आग लग गई। इससे आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना देने के साथ ही आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। कुछ ही देर में पहुंचे फायर कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से लगभग आधा घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक कमलनयनधर द्विवेदी की डेढ़ बीघा, ताराकंतधर द्विवेदी की डेढ़ बीघा, रुद्रप्रकाश व सत्यप्रकाश की एक-एक बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।
वहीं, अकबरपुर थाना अंतर्गत मरैला गांव निवासी वीरेंद्र के खेत के ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट की लाइन में रविवार दोपहर हुई शॉर्ट-सर्किट से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई।
जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक न सिर्फ वीरेंद्र, बल्कि उसके भाई महेंद्र की एक-एक बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी। उधर, बेवाना थाना क्षेत्र निवासी गिरिजाशंकर की गेहूं की फसल में रविवार दोपहर अचानक आग लग गई।
जब तक आग बउझाई जाती, गिरिजाशंकर की तीन बीघा, शिवशंकर की दो बीघा व रामजनम की तीन बीघा गेहूं की फसल को नुकसान हो चुका था। बताया जाता है कि किसी ने जलती बीड़ी खेत के निकट फेंक दी थी, जिससे आग लग गई।
अहिरौली थाना क्षेत्र में शॉर्ट-सर्किट से निकली चिंगारी से गांव निवासी जगराम की ढाई बीघा, कन्हैया की तीन बीघा, सतनाम की डेढ़ बीघा गेहूं की फसल को आग ने चपेट में लेकर पूरी तरह नष्ट कर दिया।
जहांगीरगंज थाना क्षेत्र में शॉर्ट-सर्किट से निकली चिंगारी से लगी आग में लालजी की दो बीघा अरहर की फसल, श्यामसुंदर की एक बीघा गेहूं की फसल को नुकसान हुआ। टांडा थाना क्षेत्र निवासी विष्णुप्रताप की एक बीघा व रामप्रसाद की दो बीघा गेहूं की फसल शॉर्ट-सर्किट से लगी आग की चपेट में आने से राख हो गई।
इनके अलावा जैतपुर थाना क्षेत्र में मोहम्मद असलम की डेढ़ बीघा, बरखू की डेढ़ बीघा व जियालाल की एक बीघा गेहूं की फसल शॉर्टसर्किट से निकली चिंगारी से लगी आग से राख हो गई। आग की इन सभी घटनाओं में लाखों का नुकसान हुआ है।
एडीएम गिरिजेश त्यागी ने बताया कि आग की घटनाओं में हुए नुकसान का आंकलन संबंधित लेखपाल को घटनास्थल पर भेजकर कराया जा रहा है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद प्रभावित किसानों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।