फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   31 thousand MT fertilizer reached, relief to farmers

Ambedkar Nagar News: पहुंची 31 हजार एमटी खाद, किसानों को राहत

Wed, 13 Dec 2023 09:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 09:38 PM IST
विज्ञापन
31 thousand MT fertilizer reached, relief to farmers
अंबेडकरनगर। जिले के लगभग चार लाख गेहूं किसानों के लिए राहत की खबर है। साढ़े 18 हजार हेक्टेअर क्षेत्रफल में अंतिम दौर में चल रही गेहूं बोआई के लिए जिले को 31 हजार मीट्रिक टन यूरिया व डीएपी खाद शासन से उपलब्ध हुई है। इससे अब जिले में खाद की समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

गत दिवस ही जिले को उपलब्ध होने वाली यूरिया व डीएपी अयोध्या रैक प्वाइंट पर पहुंच गई है। मंगलवार से खाद जिले में पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ जो बुधवार को भी जारी रहा। जिले में खाद पहुंचने के साथ ही समितियों पर भी भेजने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई। कृषि विभाग कार्यालय के अनुसार शासन से जिले को 1300 मीट्रिक टन यूरिया व 1800 मीट्रिक टन डीएपी उपलब्ध हुई है। इन्हें समितियों पर भेजा जा रहा है। मालूम हो कि जिले में तीन लाख 85 हजार किसान एक लाख 18 हजार 494 हेक्टेअर में गेहूं की बोआई करते हैं।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त सहकारी समिति विवेक सिंह ने कहा कि समितियों से लेकर निजी दुकानों तक खाद की कोई कमी नहीं है। किसान समितियों से खाद प्राप्त कर सकते हैं। कृषि विभाग कार्यालय के अनुसार अब तक लगभग 90 प्रतिशत क्षेत्रफल में गेहूं की बोआई की जा चुकी है। अंतिम दौर में चल रही बोआई में यूरिया व डीएपी खाद की अत्यंत जरूरत होती है। ऐसे में अंतिम दौर में पहुंची खाद से किसानों को काफी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन



समितियों पर भेजी जा रही खाद
जिले में यूरिया व डीएपी पर्याप्त मात्रा में मौजूद है। 31 हजार एमटी यूरिया व डीएपी जिले को उपलब्ध हुई है। आवश्यकतानुसार समितियों पर खाद भेजनी शुरू कर दी गई है। - पीयूष राय, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed