फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   30 thousand people living in the dark all night

पूरी रात अंधेरे में रही 30 हजार आबादी

Fri, 05 May 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Fri, 05 May 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
30 thousand people living in the dark all night
विद्युत - फोटो : Demo Pic

ट्रांसफार्मरों के फुंकने तथा जर्जर तारों के टूटने आदि के चलते विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 30 हजार आबादी पूरी रात अंधेरे में रही। गर्मी के मौसम में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था एक बार फिर बेपटरी होने से उपभोक्ताओं को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा समस्या पेयजल के लिए परेशान रहे लोग।

विज्ञापन


भीषण गर्मी का दौर शुरू होते ही ओवरलोडेड चल रहे ट्रांसफार्मरों के फुंकने व जर्जर हो चुके तारों के टूटने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। तमाम दावों के बावजूद पावर कॉर्पोरेशन उपभोक्ताओं को सुचारु बिजली उपलब्ध करा पाने में नाकाम साबित हो रहा है।
विज्ञापन


गुरुवार को भी अलग-अलग क्षेत्रों में ट्रांसफार्मरों के फुंकने व जर्जर तारों के टूटने से जलालपुर, भीटी व टांडा के कई क्षेत्रों में पूरी रात आपूर्ति ठप रही। इससे लगभग 30 हजार आबादी प्रभावित हुई। जलालपुर तहसील क्षेत्र के नगपुर भियांव क्षेत्र में गुरुवार देर शाम 200 केवीए व 100 केवीए का एक-एक ट्रांसफार्मर जवाब दे गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे इन दोनों ट्रांसफार्मरों से जुड़े दो दर्जन से अधिक गांवों की लगभग नौ हजार आबादी पूरी रात गर्मी में परेशान रही। इसी प्रकार टांडा तहसील क्षेत्र में जर्जर हो चुके तार तीन स्थानों पर टूटकर गिर पड़े। नतीजतन इससे जुड़े लगभग एक दर्जन गांवों की पांच हजार आबादी पूरी रात अंधेरे में डूबी रही।

भीटी प्रतिनिधि के अनुसार भीटी क्षेत्र में 64 केवीए के दो व 100 केवीए का एक ट्रांसफार्मर बिगड़ गया। इसके चलते इनसे जुड़े लगभग ढाई दर्जन गांवों की 10 हजार आबादी प्रभावित हुई। आलापुर तहसील क्षेत्र में भी 100 केवीए का दो ट्रांसफार्मर फुंकने व जर्जर तार के टूटने से लगभग छह हजार आबादी को पूरी रात अंधेरे में गुजारना पड़ा।
 
इसके अलावा जिला मुख्यालय पर अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र में विद्युत सुधार के लिए चल रहे कार्य के चलते आपूर्ति प्रभावित रही। तापमान बढ़ने के साथ ही जिले में बेपटरी हुई विद्युत आपूर्ति व्यवस्था के चलते एक तरफ जहां उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में समस्याओं का सामना करना पड़ा, वहीं जिला मुख्यालय पर पेयजल की समस्या भी बढ़ गई।

सुबह-शाम हो रही कटौती के चलते पेयजल के लिए लोगों को काफी भटकना पड़ा। उपभोक्ता रमेश कुमार व शहाब परवेज ने कहा कि विद्युत सुधार के लिए पावर कारपोरेशन को ठोस कदम उठाना चाहिए। न सिर्फ जर्जर हो चुके तारों को बदला जाए, बल्कि ओवरलोडेड ट्रांसफार्मरों की क्षमता भी बढ़ाई जाए।

उपभोक्ता रईस अहमद व राहुल श्रीवास्तव ने नाराजगी व्यक्त करते हुए बताया कि गर्मी के मौसम में अक्सर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी हो जाती है। पावर कॉर्पोरेशन को दावा करने के बजाय इस तरफ गंभीरता से आवश्यक कदम उठाना चाहिए। उपभोक्ताओं के हित को देखते हुए जर्जर हो चुके उपकरणों को बदलना होगा।


पावर कॉर्पोरेशन के अधिशाषी अभियंता मुकेश बाबू ने बताया कि उपभोक्ताओं को सुचारु बिजली उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। जर्जर तारों को बदलने व ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाए जाने का कार्य प्रगति पर है। कोटवा व अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र में इसी को लेकर कार्य चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed