फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   30 thousand people faced power crisis

30 हजार लोगोें ने झेला बिजली संकट

Sat, 11 Dec 2021 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
30 thousand people faced power crisis
अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज विद्युत उपकेंद्र से होने वाली बिजली आपूर्ति शुक्रवार मध्य रात्रि के बाद अचानक ठप हो गई। कारण यह है कि रगड़गड़ के निकट विद्युत केबल जल गई। नतीजा यह रहा कि लगभग 30 हजार आबादी को न सिर्फ अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी, बल्कि शनिवार को सुबह ज्यादातर उपभोक्ताओं को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं को सुचारु बिजली उपलब्ध कराने को लेकर पावर कॉर्पोरेशन की ओर से बढ़-चढ़कर दावे तो किए जा रहे हैं, लेकिन हकीकत इससे कहीं परे है। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज विद्युत उपकेंद्र से होने वाली बिजली आपूर्ति के लिए लगाई केबल शुक्रवार देर रात रगड़गड़ बाजार के निकट जल गई।
विज्ञापन

इससे कटरिया, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, जोलहिया, राबीबहाउद्दीनपुर, सरस्वतीपुरम, अरिया, रगडग़ंज, मरुई ताजपुर, कमालपुर, महमदपुर, गौसपुर, ऊंचे गांव, शिवाजीनगर समेत लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक मोहल्लों व गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। ऐसे में लगभग 30 हजार आबादी प्रभावित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगभग पूरी रात अंधेरे में गुजारने के बीच सबसे अधिक समस्या शनिवार सुबह पेयजल को लेकर हुई। एक-एक बाल्टी पानी के लिए उपभोक्ताओं को इधर-उधर भटकना पड़ा। देर शाम गड़बड़ी को दूर कर आपूर्ति को बहाल कर दिया गया।
जर्जर उपकरणों को बदला जाए
रगड़गंज के सुरजीत व अरिया के शादाब ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जब तक जर्जर हो चुके उपकरणों को बदला नहीं जाएगा, तब तक सुचारु बिजली नहीं मिल सकेगी। लंबे समय से जर्जर तारों को बदलने की मांग की जा रही है, लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज क्षेत्र के अनुराग व संदीप ने कहा कि बिजली विभाग सुचारु बिजली उपलब्ध कराने को लेकर सिर्फ दावे करता है, लेकिन इसे जमीनी हकीकत देने को लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखाई जाती।

गड़बड़ी दूर कर बहाल की आपूर्ति
रगड़गंज के निकट विद्युत केबल जल गई थी। इससे राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति बाधित हुई थी। शनिवार देर शाम तक गड़बड़ी दूर कर आपूर्ति बहाल कर दी गई।
-वीके पटेल, अधिशाषी अभियंता विद्युत अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed