{"_id":"6241f64ffbd399025060eb6b","slug":"30-crore-transactions-affected-due-to-strike-in-banks-ambedkar-nagar-news-lko623565780","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों में हड़ताल से 30 करोड़ का लेनदेन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों में हड़ताल से 30 करोड़ का लेनदेन प्रभावित
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय एलआईसी कार्यालय के समक्ष कार्य बहिष्कार के दौरान अपनी आवाज बुलंद करते
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। पुरानी पेंशन बहाली समेत विभिन्न मांगों को लेकर अलग-अलग संगठनों के संयुक्त आह्वान पर सोमवार को विभिन्न बैंकों, विद्युत समेत कई अन्य विभागों के कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि न तो पुरानी पेंशन की बहाली की जा रही है और न ही विभिन्न विभागों के निजीकरण करने की प्रक्रिया पर ही अंकुश लग रहा है। इससे कर्मचारियों का हक मारा जा रहा है। उनका भविष्य अंधकारमय हो रहा है। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस बीच सोमवार को हुई हड़ताल से लगभग 30 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ। उधर, हड़ताल के चलते बैंकों व विद्युत उपकेंद्र समेत अन्य कार्यालयों में विभिन्न कार्यों को लेकर पहुंचे लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के विरोध में विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने 28 व 29 मार्च को देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की थी। इसी क्रम में पहले दिन सोमवार को आल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन सेंटर, ट्रेड यूनियन कॉर्डिनेशन सेंटर, सेल्फ इप्लाइड वुमेन एसोसिएशन व लेवर प्रोर्गेसिव फेडरेशन समेत कई अन्य संगठनों के संयुक्त आह्वान पर कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार करते हुए प्रदर्शन किया।
हड़ताल के चलते यूनियन बैंक की 18 शाखाएं, पंजाब नेशनल बैंक की 11 शाखाएं, इंडियन बैंक की दो शाखाएं जहां पूरी तरह से बंद रहीं, तो वहीं कई अन्य बैंकों में भी ज्यादातर कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इसके अलावा विद्युत उपकेंद्र, एलआईसी समेत कई अन्य कार्यालयों के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। नतीजा यह रहा कि संबंधित बैंकों में निकासी व जमा करने के साथ ही कई अन्य प्रकार के कार्य के लिए उपभोक्ता संबंधित बैंक शाखा में पहुंचे, लेकिन मायूस होकर लौटना पड़ा। हड़ताल के चलते लगभग 30 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
मांगों का निस्तारण न होने पर तेज करेंगे आंदोलन
अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र में कार्य बहिष्कार कर रहे कर्मचारियों को संबोधित करते हुए अधिशाषी अभियंता वीके पटेल ने कहा कि निजीकरण प्रक्रिया लगातार जारी है। इससे कर्मचारियों का हक मारा जा रहा है। उनका भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को भी नजरअंदाज किया जा रहा है। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं हुआ, तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय में कर्मचारियों ने हड़ताल कर प्रदर्शन किया। सचिव नरेंद्र पांडेय के नेतृत्व में अवनीश पांडेय, तुषार तिवारी, विकासचंद्रा, शीवेंद्र सिंह, पुरुषोत्तम ने कहा कि कर्मचारी विभिन्न प्रकार की मुश्किलों से जूझ रहे हैं, लेकिन इसे दूर करने को लेकर कोई गंभीरता जिम्मेदारों की ओर से नहीं दिखाई जा रही है। ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष शिवकुमार मौर्य के नेतृत्व में सफाई कर्मियों ने हड़ताल कर हक की आवाज बुलंद की। कहा गया कि संविदा कर्मचारियों को स्थायी किए जाने, पुरानी पेंशन बहाल किए जाने समेत कई अन्य मांगों को लेकर लगातार आवाज बुलंद की जा रही है, लेकिन इसे लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। यह अत्यंत चिंताजनक है।
50 बैंकों में नहीं हुआ कार्य
जिले की 18 बैंक की 183 शाखाएं संचालित हैं। इसमें 50 शाखाएं प्रभावित रहीं। हड़ताल व कार्य बहिष्कार के चलते लगभग 30 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ।
- आशीष कुमार सिंह, एलडीएम