फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   30 buses will run from Akbarpur for Ayodhya Ram Navami fair

Ambedkar Nagar News: अयोध्या रामनवमी मेले के लिए चलेंगी अकबरपुर से 30 बसें

Sun, 07 Apr 2024 10:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
30 buses will run from Akbarpur for Ayodhya Ram Navami fair
अंबेडकरनगर। राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहले चैत्र रामनवमी पर्व पर अयोध्या में लगने वाले मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को लेकर परिवहन निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अकबरपुर बस स्टेशन से 30 बसों का नौ अप्रैल से अयोध्या के लिए विशेष संचालन होगा। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बसों की संख्या में वृद्धि भी की जाएगी।
विज्ञापन

अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर की 22 जनवरी को हुई प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु अंबेडकरनगर जनपद के अलग-अलग क्षेत्र से अयोध्या के लिए जाते हैं। इस बीच प्राणप्रतिष्ठा के बाद पहली बार पड़ रहे चैत्र रामनवमी पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या जाने की तैयारी में हैं। मालूम हो कि चैत्र रामनवमी पर्व पर अयोध्या में विशाल मेले का आयोजन होता है। इसके साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु सरयू नदी में डुबकी भी लगाते हैं। इस बार श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने को देखते हुए परिवहन निगम ने विशेष तैयारी की है।
विज्ञापन

एआरएम कार्यालय के अनुसार अयोध्या में आयोजित मेले में श्रद्धालुओं को पहुंचाने व लाने के लिए प्रतिदिन 30 बसों का विशेष संचालन अयोध्या के लिए किया जाएगा। मालूम हो कि अकबरपुर डिपो के बेड़े में कुल 65 बसें हैं। इनमें से चार बसें चुनाव के लिए चली गईं। ऐसे में 61 बसों में 30 बसों को अयोध्या के लिए संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बसें जिले के राजेसुल्तानपुर, जहांगीरगंज, रामनगर, बसखारी, टांडा, जलालपुर, अकबरपुर, कटेहरी, धीटी, महरुआ समेत कई अन्य क्षेत्रों से संचालित होंगी। इन बसों का संचालन नौ अप्रैल से 20 अप्रैल तक होगा। एआरएम सीवीराम ने बताया कि यात्रियों की संख्या बढ़ी तो बसों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। फिलहाल 30 बसों का संचालन अयोध्या के लिए होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed