फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   3 and a half crore to 288 roads will be pothole free

साढ़े तीन करोड़ से 288 सड़कें होंगी गड्ढामुक्त

Fri, 01 Oct 2021 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
3 and a half crore to 288 roads will be pothole free
अंबेडकरनगर में इन बदहाल सड़कों की होगी मरम्मत। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। अतिवृष्ट के चलते गड्ढों में तब्दील हुई शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की 288 सड़कें अब गड्ढामुक्त होंगी। इसके लिए शासन से जिले को साढ़े तीन करोड़ रुपये की तुलना में 1 करोड़ 80 लाख रुपये की राशि उपलब्ध करा दी गई है। कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड को संबंधित सड़कों को गड्ढामुक्त किए जाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संबंधित सड़कों पर नागरिकों को आवागमन में किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए आगामी 15 नवंबर तक गड्ढामुक्त किए जाने का निर्देश शासन ने संबंधित कार्यदायी संस्था को दिया है। निर्देशित किया गया है कि सड़कों को गड्ढामुक्त करने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। चयनित सड़कों के गड्ढामुक्त होने से लगभग पांच लाख की आबादी को सुचारु आवागमन में लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

नागरिकों को आवागमन में किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत न सिर्फ नई सड़कों का निर्माण किया जा रहा है, बल्कि बुरी तरह से क्षतिग्रस्त सड़कों को दुरुस्त भी कराया जा रहा है। सड़कों का जाल फैलने से नागरिकों को व्यापक लाभ भी मिल रहा है। बीते दिनों हुई झमाझम बारिश के चलते जिले की प्रमुख सड़कों के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों के संपर्क मार्ग भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। गड्ढों में तब्दील हो चुकी ऐसी सड़कों पर नागरिकों को प्रतिदिन विभिन्न प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढों से होकर आवागमन करने को मजबूर नागरिकों द्वारा सड़कों को गड्ढामुक्त किए जाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी।
विज्ञापन

बीते दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अतिवृष्ट के चलते गड्ढों में तब्दील हुई सड़कों को गड्ढामुक्त किए जाने का निर्देश दिया था। शासन ने इस संबंध में प्रत्येक जनपद से गड्ढों में तब्दील हो चुकी सड़कों का प्रस्ताव मांगा था। जनपद से ऐसी 288 सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया। गत दिवस ही सभी चयनित 288 सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए शासन से जिले को साढ़े तीन करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध करा दी गई। सड़कों को गड्ढामुक्त करने की जिममेदारी कार्यदायी संस्था प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग को सौंपी गई। साथ ही निर्देशित किया गया कि आगामी 15 नवंबर को संबंधित सड़कों को पूरी तरह से गड्ढामुक्त कर दिया जाए। इसमें किसी भी प्रकार लापरवाही न बरती जाए। चयनित सड़कों के गड्ढामुक्त होने से लगभग पांच लाख की आबादी को सुचारु आवागमन में लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शीघ्र शुरू होगा गड्ढामुक्त करने का कार्य
शासन से जिले की 288 सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए साढ़े तीन करोड़ रुपये की की तुलना में 1 करोड़ 80 लाख रुपये की राशि उपलब्ध हुई है। 15 नवंबर तक चयनित सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाना है। समय समय पर हो रही बारिश के चलते अभी कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है। बारिश का दौर थमने के बाद गड्ढामुक्त किए जाने का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
-शंकर्षणलाल, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed