{"_id":"ccca43b4fd75b1c176c6be95d3cb0145","slug":"3-500-students-left-the-board-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"3500 विद्यार्थियों ने छोड़ी यूपी बोर्ड की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3500 विद्यार्थियों ने छोड़ी यूपी बोर्ड की परीक्षा
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा से दूरी बनाने वाले परीक्षार्थियों की बड़ी संख्या का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि गुरुवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के कुल 24 हजार 191 के सापेक्ष 20 हजार 723 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 3 हजार 468 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से किनारा कर लिया।
विज्ञापन
गुरुवार को हुई परीक्षा में भी जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित कई परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था नियमानुसार नहीं थी। इस पर संबंधित केंद्र व्यवस्थापक को सुधार करने का निर्देश दिया गया। उधर, तमाम सख्ती के बाद भी कई परीक्षा केंद्रों पर धड़ल्ले से बोलकर नकल कराई जा रही है।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में जिस प्रकार प्रतिदिन बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के न आने के आंकड़े सामने आ रहे हैं इसे देखते हुए प्रवेश फॉर्म भराने में भी नकल माफियाओं की बड़ी दखलअंदाजी की आशंका है। परीक्षा के पहले ही दिन चार हजार से ज्यादा परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी थी।
विज्ञापन
इसके बाद की परीक्षाओं में लगातार अनुपस्थित होने वाले छात्रों की संख्या कम नहीं हो रही है। गुरुवार को प्रथम पाली में कुल 24 हजार 191 परीक्षार्थियों को भाग लेना था, लेकिन 20 हजार 723 परीक्षार्थी ही उपस्थित रहे। 3 हजार 468 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।