फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   292 couples became one with each other after taking seven rounds at Shivbaba Dham

Ambedkar Nagar News: शिवबाबा धाम में सात फेरे लेकर एक-दूजे के हुए 292 जोड़े

Sat, 22 Aug 2026 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
292 couples became one with each other after taking seven rounds at Shivbaba Dham
अकबरपुर के ​शिव बाबा धाम में सीएम सामूहिक विवाह समारोह में नवविवाहित जोड़ों पर पुष्पवर्षों कर आ
अंबेडकरनगर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को शिवबाबा धाम में आयोजित भव्य समारोह में जिले के 292 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। वैदिक मंत्रोच्चार और मंगलगीतों के बीच नवविवाहित जोड़ों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर साथ निभाने का संकल्प लिया। समारोह में वर-वधू के साथ उनके परिजनों की भी बड़ी संख्या में मौजूदगी रही।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से आयोजित समारोह में सुबह से ही वर-वधुओं और उनके परिजनों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। पंजीकरण और अन्य प्रक्रियाओं में सुविधा के लिए ब्लॉकवार काउंटर बनाए गए थे। समारोह स्थल पर बैठने, भोजन, पेयजल और अन्य व्यवस्थाएं की गई थीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय, कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद और जिला पंचायत अध्यक्ष साधु वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। लोक गायिका प्रतिमा यादव ने अपनी टीम के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह में रंग भर दिया। नवविवाहित जोड़ों और उनके परिजनों में भी कार्यक्रम को लेकर उत्साह नजर आया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शादी की रस्में पूरी कराई गईं। फेरे होने के बाद जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने विवाहित जोड़ों पर पुष्पवर्षा कर आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन की योजना के तहत प्रत्येक जोड़े पर एक लाख रुपये खर्च किए गए। इसमें 64 हजार रुपये वधू के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजे जाएंगे, जबकि 21 हजार रुपये की वैवाहिक उपहार सामग्री दी गई। शेष 15 हजार रुपये समारोह के आयोजन पर खर्च किए गए। उपहार सामग्री में कपड़े, आभूषण, बर्तन समेत गृहस्थी में उपयोग होने वाली सामग्री शामिल रही। समारोह के दौरान वर-वधुओं और उनके परिजनों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई।

सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, जिलाधिकारी ईशा प्रिया, पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह, सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला, एडीएम ज्योत्सना बंधु, जिला समाज कल्याण अधिकारी विक्रम कौशल समेत अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed