फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   28 new examination centers will be verified

Ambedkar Nagar News: नए बने 28 परीक्षा केंद्रों का होगा सत्यापन

Wed, 14 Dec 2022 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
28 new examination centers will be verified
अकबरपुर स्थित बीएन इंटर कॉलेज। -संवाद - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए नए बने 28 केंद्रों पर व्यवस्था की जांच एसडीएम के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम करेगी। जांच का मुख्य केंद्र बाउंड्रीवॉल, पेयजल, प्रकाश व वॉयस रिकाडिंग करने वाले सीसीटीवी कैमरे रहेंगे। बाद में पूरी रिपोर्ट माध्यमिक शिक्षा परिषद भेजी जाएगी। इसके अलावा बाकी 90 परीक्षा केंद्रों की सामान्य जांच होगी।
विज्ञापन

हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बीते दिनों ही 118 परीक्षा केंद्रों की प्रस्तावित सूची जारी की गई थी। पिछले वर्ष की तुलना में इस साल सात केंद्र अधिक हैं।
विज्ञापन

गत वर्ष 111 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जो प्रस्तावित सूची जारी हुई है, उसमें गत वर्ष परीक्षा केंद्र बनाए गए 21 विद्यालय शामिल नहीं हैं। इस बार 28 कॉलेजों को नया परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रस्तावित सूची पर अंतिम मुहर यूपी बोर्ड की लगने से पहले यूं तो सभी परीक्षा केंद्रों की स्थलीय जांच की जाएगी लेकिन जिन 28 नए कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, उनकी विशेष जांच होगी।
यह जांच संबंधित तहसील के एसडीएम के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम करेगी। इसमें मुख्य रूप से वॉयस रिकाडिंग करने वाले सीसीटीवी कैमरे, प्रकाश, पेयजल, बाउंड्रीवॉल व शौचालय की सुविधा पर फोकस रहेगा।

इसके अलावा बाकी 90 परीक्षा केंद्रों का भी अलग-अलग टीम द्वारा सामान्य ढंग से स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा। ये 90 कॉलेज ऐसे हैं जिन्हें गत वर्ष भी परीक्षा केंद्र बनाया गया था।
प्रभारी डीआईओएस मनोज गिरि ने बताया कि जो नए परीक्षा केंद्र बने हैं, उनमें चार राजकीय, एक सहायता प्राप्त व 23 वित्तविहीन कॉलेज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed