फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   28 crore proposal sought from village heads and BDC

ग्राम प्रधानों व बीडीसी से मांगा 28 करोड़ का प्रस्ताव

Thu, 23 Dec 2021 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
28 crore proposal sought from village heads and BDC
आलापुर (अंबेडकरनगर)। विधानसभा चुनाव की आहट को देखते हुए गुरुवार को रामनगर विकास खंड क्षेत्र बोर्ड की बैठक हुई। इसमें ग्राम पंचायतों में विभिन्न विकास कार्य कराने के लिए ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों से 28 करोड़ रुपये का प्रस्ताव मांगा गया। बोर्ड बैठक में पूर्व की 227 परियोजनाओं में से 76 परियोजनाओं पर काम शुरू करने की मुहर भी लगी। इससे अब ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों में और तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि आलापुर विधायक अनीता कमल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सभी ग्राम पंचायतों में समान रूप से विकास कार्य कराए जाएंगे। ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। विधायक ने कहा कि सरकार न सिर्फ ग्राम पंचायतों के विकास के लिए तत्पर है, बल्कि ग्राम प्रधान व सदस्यों का मानदेय बढ़ाकर सरकार ने उन्हें सम्मानित करने का काम किया है।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख विकास यादव ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को उनके मान-सम्मान का ध्यान रखने का भरोसा दिलाया। कहा कि सभी प्रस्तावों पर बगैर किसी भेदभाव के विकास कार्य कराया जाएगा। प्रमुख ने सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों से सार्वजनिक हित में देखते हुए 25-25 लाख रुपये का प्रस्ताव अविलंब उपलब्ध कराने की मांग की। कहा कि उपलब्ध प्रस्तावों के आधार पर विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड की बैठक में 28 करोड़ रुपये के प्रस्ताव मांगे गए। इनमें खड़ंजा, पेयजल, जल निकासी, इंटरलॉकिंग, मार्ग प्रकाश व अन्य विकास कार्यों को प्राथमिकता से कराया जाएगा। बीडीओ सुभाषचंद्र सरोज ने बताया कि बैठक में 28 करोड़ रुपये का प्रस्ताव आया है। इसके अलावा बैठक में पूर्व प्रस्तावित 227 परियोजनाओं में से 76 परियोजनाओं पर कार्य करने को अनुमति प्रदान की गई। इस मौके पर लेखाकार जितेंद्र पांडेय, सहायक विकास अधिकारी पंचायत बृजेश कुमार वर्मा, सांसद प्रतिनिधि कृष्ण भगवान पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed