{"_id":"5f5514ed8ebc3e54d65b9097","slug":"25-new-corona-patients-found-ambedkar-nagar-news-lko5388271171","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कोरोना संक्रमा के मिले 25 नए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कोरोना संक्रमा के मिले 25 नए मामले
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। दो दिन की राहत के साथ रविवार को एक बार फिर से जिले में कोरोना संक्रमण के 25 नए मामले सामने आए। ऐसे में जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 949 हो गई है। 208 मरीजों को जिले के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
गौरतलब है कि शुक्रवार व शनिवार को जिले में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में कमी आई थी। इससे स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली थी। ऐसा लग रहा था कि शायद अब जिले में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने में स्वास्थ्य विभाग ने नियंत्रण पा लिया है। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। रविवार को एक बार फिर से कोरोना संक्रमण के 25 नए मामले सामने आए।
सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 25 नए मामले सामने आने से जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 949 हो गई है। बताया कि 208 मरीजों का जिले के अलग-अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि 720 ठीक होकर घर जा चुके हैं। जिले में कोरोना संक्रमण से 21 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जिन-जिन क्षेत्र में कोरोना संक्रमित मिले हैं, उन क्षेत्रों को सैनिटाइज किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम इस बात पर भी ध्यान रदे रही है कि संक्रमित के संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार कर उनकी भी जांच कराई जाएगी।