{"_id":"1bc8f39f39073585fdee8d4327966258","slug":"24-district-panchayat-members-took-oath-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 जिला पंचायत सदस्यों ने ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 जिला पंचायत सदस्यों ने ली शपथ
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरतलब है कि विगत दिनों निपटे जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के बाद विजयी हुए जिला पंचायत सदस्यों को जिला पंचायत सभागार में शपथ दिलाई गई थी। 43 सदस्यीय जिला पंचायत सदस्य वाले जिला पंचायत में पहली बार में 19 सदस्यों ने ही शपथ ग्रहण की थी। शेष 24 सदस्यों ने शपथ ग्रहण समारोह से किनारा किया था।
विज्ञापन
इस बीच गुरुवार को सादे समारोह के दौरान शेष बचे सभी 24 जिपं सदस्यों को शपथ ग्रहण कराया गया। सदस्यों को शपथ दिलाने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा कि यहां सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं। जिपं सदस्यों को आश्वस्त किया कि किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं बरता जाएगा।
विज्ञापन
सभी को साथ लेकर व मिलजुलकर जिले का विकास किया जाएगा। श्री सिंह ने कहा कि कुछ जिपं सदस्यों में विभिन्न प्रकार की शंकाएं हैं। उन्हें सकारात्मक सोचना होगा। कहा कि हम सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं।
विज्ञापन
ऐसे में यदि किसी को किसी भी प्रकार की समस्या होती है, तो वे तत्काल अपनी बात को पूरी मजबूती के साथ सदन में रख सकते हैं। उसे प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा। इस दौरान अजय कुमार, एसपी सिंह आदि मौजूद रहे।