फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   2285 people received Corona vaccine

2285 लोगों को लगा कोरोना का टीका

Thu, 15 Apr 2021 11:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
2285 people received Corona vaccine
अंबेडकरनगर। जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना को देखते हुए टीकाकरण महाअभियान भी तेज कर दिया गया है। न सिर्फ केंद्रों, बल्कि बूथों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। गुरुवार को जिले के 51 केंद्रों के 55 बूथों पर टीकाकरण महाअभियान चला। कुल 6600 नागरिकों व कर्मचारियों को टीका लगना था। इसकी तुलना में 2285 लोग्रों को टीका लगा। इस बीच सीएमओ ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना से जंग जीतने के लिए प्रशासन का सहयोग करें। न सिर्फ खुद संबंधित बूथ पर पहुंचकर टीका लगवाएं, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

जिले में टीकाकरण अभियान तेज कर दिया गया है। अधिक से अधिक नागरिकों को टीका लग सके, इसके लिए न सिर्फ केंद्र, बल्कि बूथों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। इस बीच गुरुवार को जिले के 51 केंद्रों के 55 बूथों पर टीकाकरण महाअभियान चला। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हेमंत ने बताया कि कुल 6600 नागरिकों व कर्मचारियों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य था। इसकी तुलना में 2285 लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

बताया कि टीकाकरण अभियान में किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए प्रत्येक बूथ पर स्वास्थ्य कर्मियों को पूरी तरह मुस्तैद रहने का निर्देश दिया गया था। उधर सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए प्रशासन का पूरी तरह सहयोग करें। टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए न सिर्फ खुद संबंधित बूथ पर पहुंचकर टीका लगवाएं, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed