फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   2249 family will fulfill their dream of living in a pucca house

Ambedkar Nagar News: 2249 पात्रों का पूरा होगा पक्के घर में रहने का सपना

Mon, 15 May 2023 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 May 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
2249 family will fulfill their dream of living in a pucca house
अंबेडकरनगर। छप्परनुमा घर में रह रहे 2249 परिवारों का जल्द ही पक्के आवास में रहने का सपना पूरे होने वाला है। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत संबंधित पात्रों के खाते में प्रथम किस्त के रूप में 50 हजार रुपये की दर से 11 करोड़ 24 लाख 50 हजार रुपये की राशि भेज दी गई है। इसके अलावा योजना के तहत प्रथम किस्त की राशि का उपभोग प्रमाणपत्र विभाग को उपलब्ध कराने वाले 265 पात्रों के खाते में डेढ़ लाख रुपये की दर से तीन करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये की राशि मिलेगी।
विज्ञापन

प्रधानमंंत्री शहरी आवास योजना के तहत पात्रों का चयन कर उन्हें योजना का लाभ दिलाने के लिए तीन किस्तों में ढाई लाख रुपये की राशि उपलब्ध कराई जा रही है। प्रथम व तृतीय किस्त के रूप में 50-50 हजार जबकि द्वितीय किस्त के रूप में डेढ़ लाख रुपये दिए जाते हैं। योजना के तहत बीत दिनों ही 2249 पात्रों का चयन कर शासन को सूची भेज दी गई थी। गत दिवस ही संबंधित पात्रों के खाते में 50 हजार रुपये की दर से लगभग सवा 11 करोड़ रुपये की राशि गई है।
विज्ञापन

डूडा कार्यालय के अनुसार नगर पालिका परिषद टांडा में 152 व जलालपुर में 333 पात्रों का चयन किया गया है। नगर पंचायत इल्तिफातगंज में 73, जहांगीरगंज में 423, राजेसुल्तानपुर में 723 व अशरफपुर किछौछा में 545 पात्रों की सूची शासन को योजना का लाभ दिलाने के लिए भेजी गई थी। इसके अलावा बीते दिनों जिन पात्रों के खाते मेंं प्रथम किस्त की राशि भेज जा चुकी है उनमें से उपभोग प्रमाणपत्र देने वाले 265 पात्रों के खाते में डेढ़ लाख रुपये की दर से लगभग चार करोड़ रुपये की राशि भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाते में पहुंच रही राशि
2249 पात्रों के खाते में योजना के तहत प्रथम किस्त के रूप में 50 हजार की दर से राशि पहुंच रही है। इनके द्वारा उपभोग प्रमाणपत्र देने पर द्वितीय किस्त की राशि का भी लाभ शीघ्र दिलाया जाएगा। - मोहनलाल गुप्ता, प्रभारी अधिकारी डूडा/अपर उपजिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed