फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   22253 candidates will appear for TGT exam at 17 centers

17 केंद्रों पर 22253 अभ्यर्थी देंगे टीजीटी परीक्षा

Thu, 29 Jul 2021 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
22253 candidates will appear for TGT exam at 17 centers
अंबेडकरनगर। जिले में 17 केंद्रों पर कुल 22 हजार 253 परीक्षार्थी टीजीटी की परीक्षा में शामिल होंगे। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक उदय प्रकाश मिश्र ने बताया कि टीजीटी परीक्षा को पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट के अलावा पर्यवेक्षक आदि की तैनाती की गई है। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को कोरोना प्रोटोकॅाल का शत-प्रतिशत पालन करना होगा। केंद्रों पर कोरोना प्रोटोकॉल से संबंधित सभी जरूरी व्यवस्थाओं का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

ट्रेड ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी) की परीक्षा 7 व 8 अगस्त को तय है। जिले में भी इस परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जिले में कुल 17 केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जहां 22 हजार 253 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में निर्धारित की गई है। प्रथम पाली सुबह साढे़ 9 बजे से साढ़े 11 बजे तक, जबकि द्वितीय पाली ढाई बजे से शाम साढ़े चार बजे तक होगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि परीक्षा को पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए 6 सेक्टर मजिस्ट्रेेट, 5 जोनल मजिस्ट्रेट के अलावा 17 पर्यवेक्षक व 17 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को कोई समस्या न हो, इसके लिए संबंधित केंद्र अध्यक्षों को जरूरी दिशा निर्देश दिया गया है। परीक्षार्थियों को बैठने समेत शौचालय व साफ सफाई व्यवस्था को चाक चौबंद कराने का भी निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि अकबरपुर नगर में बीएन इंटर कॉलेज, बीएनकेवी पीजी कॉलेज, जेतली इंटर कॉलेज समेत कई अन्य केंद्र निर्धारित किए गए हैं। डीओईओएस ने बताया कि परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed