{"_id":"67c82b4a9f4b048ef5095e47","slug":"2139-candidates-appeared-for-the-exam-in-two-shifts-ambedkar-nagar-news-c-13-1-knp1080-1103432-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: दो पालियों में 2139 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: दो पालियों में 2139 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेकरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार को जिले में 10 परीक्षा केंद्रों पर हुईं। दोनों पालियों में 2139 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, लेकिन 1479 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 670 परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं आए।
पहला पाली में पूर्व मध्यमा द्वितीय के साहित्य, नव्य व्याकरण और आयुर्वेद की परीक्षा हुई। इसमें 1000 के मुकाबले 603 विद्यार्थी उपस्थित और 397 गैर हाजिर रहे। उत्तर मध्यमा प्रथम की साहित्य, नव्य व्याकरण, प्राच्य विज्ञान, प्राच्य वाणिज्य की परीक्षा में 725 की तुलना में 509 शामिल हुए। वहीं 216 परीक्षा देने नहीं आए। दूसरी पाली में उत्तर मध्यमा द्वितीय की साहित्य, प्राच्य विज्ञान और नव्य व्याकरण परीक्षा में 414 के मुकाबले 367 परीक्षा देने आए। 57 विद्यार्थी ऐसे थे, जिन्होंने परीक्षा परीक्षा छोड़ दी। डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने दोनों पालियों में परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जिला स्तरीय कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों के जरिए ऑनलाइन निगरानी भी कराई गई। संवाद