{"_id":"61155f0d8ebc3e78eb7c1e86","slug":"209-teachers-blossomed-as-soon-as-they-got-the-appointment-letter-ambedkar-nagar-news-lko591098567","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियुक्ति पत्र मिलते ही 209 शिक्षकों के खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियुक्ति पत्र मिलते ही 209 शिक्षकों के खिले चेहरे
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के लोहिया भवन सभागार में नियुक्ति पत्र पाकर खुशी का इजहार करते नवनियुक्त शिक्षक।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। लोहिया भवन सभागार में गुरुवार को नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान माध्यमिक विद्यालयों के लिए लोक सेवा आयोग से चयनित कुल 209 एलटी ग्रेड व प्रवक्ता पद पर चयनित हुए अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद शिक्षकों के चेहरे खुशी से खिल उठे। हालांकि समारोह में एलटी के 27 व प्रवक्ता के 3 चयनित अभ्यर्थी नियुक्ति पत्र लेने के लिए नहीं पहुंच सके। मुख्य अतिथि आलापुर विधायक अनीता कमल ने शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जिला मुख्यालय स्थित लोहिया भवन में आयोजित नियुक्ति पत्र समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीपार्चन कर किया गया। कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को बड़ी संख्या में रोजगार मुहैया करा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी वर्ग के लोगों का हित तय करने का काम किया है। विधायक को माध्यमिक विद्यालयों के लिए लोक सेवा आयोग की ओर से जिले में चयनित एलटी ग्रेड के 223 व प्रवक्ता पद के लिए 16 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपना था। डीआईओएस कार्यालय के शशिकांत वर्मा ने बताया कि समारोह में एलटी ग्रेड व प्रवक्ता पद के लिए चयनित 30 अभ्यर्थी अनुपस्थित थे। विधायक ने एलटी ग्रेड के 196 व प्रवक्ता पद पर चयनित 13 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। विधायक के हाथों नियुक्ति पत्र मिलने के बाद युवाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।
विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा ने युवाओं के बेहतर भविष्य की कामना की। कहा कि प्रदेश में पहली बार कोई सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ नियुक्ति प्रक्रिया को संपन्न करा रही है। साथ ही प्रदेश सरकार अधिकाधिक युवाओं को रोजगार देने के अवसर भी उपलब्ध करा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मजबूत इरादे व संकल्प का परिणाम है कि प्रदेश का सभी आवाम अपना हक पा रहा है। डीएम सैमुअल पॉल एन ने सभी नवनियुक्त शिक्षकों से अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया। इस मौके पर सीडीओ घनश्याम मीणा, एडीएम डॉ. पंकज वर्मा, डीआईओएस भाष्कर मिश्र, प्रधानाचार्य डॉ. तारा वर्मा, सुमित्रा देवी, विद्यावती, रंजना देवी, स्नेहलता, आशुतोष सिंह व विपिन सिंह आदि मौजूद रहे।