{"_id":"58cad57a4f1c1b992132a222","slug":"20-coins-of-silver-found-during-digging","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोदाई में मिले चांदी के 20 सिक्के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खोदाई में मिले चांदी के 20 सिक्के
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Thu, 16 Mar 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
सिक्के
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र अकबरपुर के पीठापुर सरैया गांव में पुरातात्विक महत्व से जुड़े चांदी के 20 सिक्के मिले हैं। पुलिस ने इन सिक्कों को अभिरक्षा में लेकर कोषागार में जमा कराने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार देवरायपुर ग्राम पंचायत के पीठापुर सरैया गांव में दो लोगों के बीच बंटवारे के बाद भूमि की खोदाई का काम चल रहा था। इसके लिए जेसीबी लगाई गई थी।
विज्ञापन
खोदाई के दौरान वहां एक बड़े पात्र में चांदी के सिक्के मिलते ही लोग सन्न रह गए। इसकी सूचना पूरे गांव में फैल गई। सिक्के पर कब्जे को लेकर विवाद होने लगा। सूचना के बाद पहुंची अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने 18वीं सदी के अलग-अलग वर्ष से जुड़े कुल 20 सिक्के बरामद कर लिए।
विज्ञापन
इन सिक्कों को कोतवाली ले आया गया जबकि सिक्कों पर कब्जे के लिए झगड़ रहे दो लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया। अकबरपुर कोतवाल रामलखन पटेल ने बताया कि 20 सिक्के मिले हैं। एसडीएम को सूचित कर उन सिक्कों को ट्रेजरी में जमा कराने की कार्यवाही की जा रही है। प्रशासन के स्तर से इसकी जानकारी पुरातत्व विभाग को भी भिजवाई जा रही है।