{"_id":"6771845f707d0282fb0ccf73","slug":"19377-consumers-registered-rs-125-crore-deposited-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-126953-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 19377 उपभोक्ताओं ने किया पंजीयन, साढ़े 12 करोड़ जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 19377 उपभोक्ताओं ने किया पंजीयन, साढ़े 12 करोड़ जमा
Sun, 29 Dec 2024 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 29 Dec 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
उपभोक्ताओं को एक मुश्त समाधान योजना के लाभ बताती बिजली विभाग की टीम।
अंबेडकरनगर। बिजली विभाग की घरेलू समेत सभी उपभोक्ताओं को अधिभार में छूट की एकमुश्त समाधान योजना लागू हुए 13 दिन बीत गए हैं। विभाग ने तीन लाख उपभोक्ताओं को चिह्नित कर लाभ पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। गांव-गांव, चौराहे-चौराहे प्रचार प्रसार के साथ शिविर लगा कर लक्ष्य हासिल करने की कोशिश है। बावजूद इसके अब तक 19377 उपभोक्ताओं ने ही रुचि ली है। इन्होंने साढ़े 12 करोड़ रुपये बकाया जमा किया है।
जनपद में 42 उपकेंद्रों के माध्यम से पावर काॅरपोरेशन शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के चार लाख 15 हजार उपभोक्ताओं को बिजली मुहैया करा रहा है। इन उपभोक्ताओं के ऊपर पांच अरब से अधिक का बिजली बिल बकाया है। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं को राहत देते हुए घरेलू, वाणिज्यिक संस्थाओं, आटा चक्की कनेक्शनधारी बकायेदारों के ब्याज में छूट योजना की शुरुआत 15 दिसंबर से की। 27 दिसंबर तक अकबरपुर उपकेंद्र में 94177 पात्रों के सापेक्ष 6662 ने चार करोड़ 14 लाख रुपये का बकाया जमा कराया है।
टांडा उपकेंद्र में योजना के पात्र 53174 उपभोक्ताओं में 3388 लोगों ने एक करोड़ 17 लाख रुपये का बकाया जमा कर लाभ ले चुके हैं। जलालपुर के ओटीएस के 59172 पात्रों में 3944 उपभोक्ताओं ने तीन करोड़ 21 लाख रुपये तथा आलापुर में 147356 पात्रों में 5383 लोगों ने तीन करोड़ 97 लाख समेत कुल 12 करोड़ 49 लाख रुपये का बकाया जमा हो चुका है।
विज्ञापन
अवकाश के दिन भी खुले रहे दफ्तर
जिला मुख्यालय समेत ग्रामीणांचल क्षेत्रों के बिजली घर के सभी बिजली घरों के कैश काउंटर खुले रहे। शहर से लेकर ग्रामीणक्षेत्र में 80 स्थलों पर ओटीएस योजना का कैंप लगा रहा। यहां पहुंचकर उपभोक्ताओं ने अपना बकाया बिल जमा कर छूट का लाभ लिया। शाम चार बजे तक 20 लाख रुपये का बकाया बिल जमा हो सका था।