फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   1887 people got the Corona vaccine installed

1887 लोगों ने लगवाई कोरोना की वैक्सीन

Tue, 13 Apr 2021 11:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
1887 people got the Corona vaccine installed
अंबेडकरनगर। जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच वैक्सीनेशन का कार्य तेज हो गया है। मंगलवार को जिले के 52 केंद्रों के 55 बूथों पर टीकाकरण किया गया। कुल 6600 नागरिकों को टीका लगना था। इसकी तुलना में 1887 नागरिकों व कर्मचारियों को टीका लगा। इस बीच सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने आम नागरिकों से अपील की कि कोरोना से जंग जीतने के लिए बढ़-चढ़कर टीका लगवाएं। न सिर्फ खुद टीका लगवाएं, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करें।
विज्ञापन

जिले में कोरोना टीकाकरण अभियान लगातार जारी है। बताते चलें कि तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए अधिक से अधिक नागरिकों को टीका लग सके, इसके लिए न सिर्फ केंद्र, बल्कि बूथों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। इसी को देखते हुए मंगलवार को 52 केंद्रों के 55 बूथों पर टीकाकरण महाअभियान चला। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हेमंत कुमार ने बताया कि कुल 6600 नागरिकों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य था। इसकी तुलना में 1887 नागरिकों व कर्मचारियों को टीका लगा।
विज्ञापन

उधर, सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने आम नागरिकों से आह्वान किया कि कोरोना को फैलने से रोकने के लिए बढ़-चढ़कर टीका लगवाएं। न सिर्फ खुद संबंधित बूथों पर पहुंचकर टीका लगवाएं, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। जागरूकता के आधार पर ही कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed