फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   18 people caught stealing electricity, case registered

बिजली चोरी करते पकड़े गये 18 लोग, केस दर्ज

Wed, 15 Jun 2022 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
18 people caught stealing electricity, case registered
अंबेडकरनगर। बिजली चोरी रोकने के लिए मंगलवार को मिझौड़ा में चले विशेष अभियान में पावर कॉर्पोरेशन की टीम ने 18 उपभोक्ताओं को चोरी से बिजली का प्रयोग करते धरा। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। इसके अलावा जांच में 13 ऐसे उपभोक्ता भी पकड़ में आए जो घरेलू कनेक्शन पर बिजली का व्यावसायिक प्रयोग कर रहे थे।
विज्ञापन

विद्युत चोरी रोकने व चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पावर कॉर्पोरेशन का विशेष अभियान मंगलवार को भी जारी रहा। अधिशासी अभियंता वीके पटेल के नेतृत्व में गठित टीम ने पिंटू मिश्र, बजरंग मेडिकल स्टोर, संतोष कुमार, संजय, बृजकिशोर, आदित्य कुमार, राजेश कुमार, संजय वर्मा, सुनीता को बगैर कनेक्शन के ही चोरी से बिजली का प्रयोग करते पकड़ा। इसके अलावा राजेश मिश्र, बाबूराम, जर्मन होमियो क्लीनिक के अब्दुल लतीफ, इनायतुल्लाह रहमान, जवाहरलाल, मोहनलाल, रामदुलार, पॉल क्लीनिक के राजकुमार, मॉडर्न मेडिकल स्टोर के मुर्तजा द्वारा मीटर से पहले केबिल काटकर बाइपास द्वारा बिजली का प्रयोग किया जा रहा था। इन सभी के विरुद्ध केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता ने बताया कि चेकिंग के दौरान महेश गुप्ता, राजमणि, जिल्ले हसन, परवेज अहमद, मोहम्मद अनीस, विनोद कुमार, रामसजीवन, राहुल यादव, गिरिजाप्रसाद, राघवराम यादव, गंगाराम, मोहम्मद इदरीस, रफीकुल्लाह का घरेलू कनेक्शन था, लेकिन इसका प्रयोग व्यावसायिक कनेक्शन में किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed