{"_id":"6066091b8ebc3edbca372201","slug":"1745-nomination-papers-sold-for-different-posts-ambedkar-nagar-news-lko5722364120","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग पदों के 1745 नामांकन पत्र बिके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग पदों के 1745 नामांकन पत्र बिके
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्रों की खरीदारी का कार्य तेज हो गया है। गुरुवार को विभिन्न पदों के लिए कुल 1745 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इसमें सर्वाधिक ग्राम प्रधान पद के लिए 1054 नामांकन पत्र खरीदे गए।
चुनाव में विभिन्न पदों के लिए होने वाले नामांकन के मद्देनजर जिले में विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्रों की खरीदारी में तेजी आ गई है। गुरुवार को जिला पंचायत कार्यालय के साथ ही सभी विकास खंड कार्यालयों में पूरे दिन गहमागहमी रही। कहीं विभिन्न पदों के लिए चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशी खुद ही संबंधित विकास खंड कार्यालय पहुंचकर नामांकन पत्र खरीदते नजर आए, तो कहीं उनके प्रतिनिधियों ने नामांकन पत्र खरीदे। गुरुवार को कुल 1745 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
इसमें जिला पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 35 नामांकन पत्र बिके। अकबरपुर विकास खंड में ग्राम प्रधान पद के लिए 131, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 63 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 1 नामांकन पत्र की बिक्री हुई। इसी प्रकार भीटी में प्रधान पद के लिए 50, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 9 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 60, कटेहरी में प्रधान पद के लिए 136, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 78 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 17, रामनगर विकास खंड में प्रधान पद के लिए 140, बीडीसी के लिए 58, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 5, जहांगीरगंज में प्रधान पद के लिए 147, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 42 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 25, जलालपुर में प्रधान पद के लिए 113, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 33 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 1 नामांकन पत्र बिका।
विज्ञापन
भियांव में प्रधान पद के लिए 107, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 39 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 35, बसखारी में प्रधान पद के लिए 117, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 50 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 35 तथा टांडा ब्लॉक में ग्राम प्रधान पद के लिए 113, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 71 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 105 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। ऐसे में कुल 1745 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इसमें सर्वाधिक ग्राम प्रधान पद के लिए 1054 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।