{"_id":"6ab1654e97ad3382410c95a2","slug":"16-players-selected-for-the-under-17-cricket-team-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-165368-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: अंडर-17 क्रिकेट टीम में 16 खिलाड़ियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: अंडर-17 क्रिकेट टीम में 16 खिलाड़ियों का चयन
विज्ञापन
- शहर के एकलव्य स्टेडियम में ट्रायल में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। स्रोत शिक्षा विभाग
अंबेडकरनगर। माध्यमिक विद्यालयों की जनपदीय अंडर-17 बालक वर्ग क्रिकेट टीम का चयन सोमवार को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल के आधार पर किया गया। बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर के संयोजन में आयोजित चयन प्रक्रिया में जिले के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयन समिति ने खिलाड़ियों की बल्लेबाजी, गेंदबाजी, क्षेत्ररक्षण और खेल कौशल का आकलन किया।
जिला क्रीड़ा सचिव माध्यमिक शिक्षा अजीत सिंह ने बताया कि ट्रायल के बाद 16 सदस्यीय टीम का चयन किया गया है। यह टीम 26 सितंबर को सुल्तानपुर में होने वाली मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। उन्होंने चयनित खिलाड़ियों से अनुशासन और खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. मंजूर आलम अंसारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर ट्रायल का शुभारंभ किया। चयनित खिलाड़ियों में अमरदीप, हिमांशु सिंह, दानिश, विपिन यादव, हर्षित पटेल, आयुष, निखिल यादव, अनुराग, आदित्य पटेल, साहिल अब्बास, अमित, मो. शाहान, अभिषेक मिश्रा और अभय समेत अन्य खिलाड़ी शामिल हैं। इस दौरान शारीरिक शिक्षक व खेल प्रशिक्षक मौजूद रहे।