फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   16 home Ashes in Napura and Alapur

नैपुरा और आलापुर में 16 घर राख

Wed, 13 Apr 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Wed, 13 Apr 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
16 home Ashes in Napura and Alapur
अंबेडकरनगर के नैपुरा गांव में लगी आग से हुआ नुकसान। - फोटो : अमर उजाला

थाना क्षेत्र इब्राहिमपुर के नैपुरा गांव में बुधवार सुबह चूल्हे की राख से निकली चिंगारी ने 15 घरों को जलाकर खाक कर दिया। इसमें सात बकरियों की भी जलकर मौत हो गई। गांव में घंटों अफरा-तफरी का माहौल रहा। फायरब्रिगेड के तीन वाहनों ने ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


इसके साथ ही आलापुर गांव के एक छप्परनुमा घर में आग लगने से सारा सामान जल गया। राजस्व कर्मियों ने गांव का जायजा लेकर नुकसान का आकलन किया। नैपुरा गांव की दलित बस्ती में बुुधवार सुबह नौ बजे उस समय चीख-पुकार मच गई, जब गांव के पूर्वी छोर पर स्थित एक घर से तेज लपटें उठती दिखीं।
विज्ञापन


जब तक चीख-पुकार के बीच आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू होता तब तक आग ने एक के बाद एक दूसरे घरों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। घटना से गांव में अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। कोई अपने सामान हटाने में जुट गया तो कोई बुझाने के प्रयासों में।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना के बाद एनटीपीसी के अलावा फायर स्टेशन टांडा व जलालपुर से भी आग बुझाने के लिए एक-एक गाड़ी पहुंची। आग पर काबू पाने की सभी कोशिशें शुरुआती दौर में पर्याप्त साबित नहीं हो रही थीं। बावजूद इसके कड़ी मेहनत के बाद फायरब्रिगेड की टीम व ग्रामीणों ने आग को काबू में कर लिया।

 हालांकि तब तक रामबहल, निर्मल, झांसी, जियालाल, पल्टू, रामविचार, राजेश, अशोक, राकेश, उर्मिला, मिंटू व रामशुकुल समेत कुल 15 लोगों के घर जलकर राख हो गए। हादसे में सात बकरियों की भी जलकर मौत हो गई। कुल लगभग आठ लाख रुपये का नुकसान इस घटना में हुआ है।

कई परिवारों को तो इतनी ज्यादा क्षति पहुंची हैं कि उनके घर में खाने तक को कुछ नहीं बचा है। घटना के बाद राजस्वकर्मियों ने गांव पहुंचकर हालात का जायजा लिया। एक-एक ग्रामीण से आवश्यक जानकारी लेने के बाद राजस्व टीम ने अपनी रिपोर्ट तैयार की है।

तहसीलदार राजेश सिंह ने बताया कि आग से हुए नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। जल्द ही पीड़ितों को सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। उधर, आलापुर गांव निवासी घनश्याम के छप्परनुमा घर से बुुधवार शाम चार बजे के बाद अचानक लपटें उठने लगीं।

आग कैसे व किन परिस्थितियों में लगी इसकी जानकारी परिवारीजनों को नहीं हो पायी। चीख-पुकार के बीच अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना पर आलापुर थाने के उपनिरीक्षक अवधेश यादव व फायरब्रिगेड टीम भी मौके पर पहुंची।


जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक दैनिक उपयोग के तमाम सामान तथा अनाज जलकर राख हो चुका था। जानकारी मिलने के बाद पूर्व जिला पंचायत सदस्य बलिराम ने गांव पहुंचकर पीड़ित को सभी संभव मदद का भरोसा दिलाया। घटना से लगभग 60 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। क्षेत्रीय लेखपाल ने भी गांव का जायजा लेकर आवश्यक आकलन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed