{"_id":"5ced7f13bdec22076357b4d2","slug":"155906848314-ambedkar-nagar-news106","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल पहुंचे डायरिया के पांच नए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल पहुंचे डायरिया के पांच नए मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। डायरिया से पीड़ित मरीजों का जिला अस्पताल पहुंचने का सिलसिला जारी है। बीते 24 घंटे में डायरिया पीड़ित पांच नए मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हुए। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई हैं।
भीषण गर्मी के चलते जिले में डायरिया तेजी से फैल रहा है। हर दिन डायरिया पीड़ित मरीज जिला अस्पताल के साथ ही सीएचसी व पीएचसी में भर्ती हो रहे हैं। बीते 24 घंटे में डायरिया से पीड़ित पांच नए मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हुए। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के इल्तिफातगंज निवासी शिवकुमारी (50) पत्नी हीरालाल की सोमवार देर रात अचानक तबियत खराब हो गई। उन्हें पेट में दर्द के साथ ही उल्टी व दस्त होने लगा। स्थानीय इलाज कराया, लेकिन तबियत में सुधार की बजाए और बिगड़ गई। इस पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। टांडा कोतवाली क्षेत्र के कश्मीरिया निवासी दीपक (29) पुत्र तुलसी को मंगलवार सुबह में उल्टी व दस्त होने लगा। लगातार खराब होती तबियत के बीच उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बसखारी निवासी जगदीश (45) पुत्र बैजनाथ मंगलवार भोर में डायरिया की चपेट में आकर जिला अस्पताल में भर्ती हुआ। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बरियावन निवासिनी गीता (35) पत्नी रमेश को सोमवार मध्यरात्रि अचानक उल्टी दस्त शुरू हो गया। घरवालों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के कुर्कीबाजार निवासिनी लोहरा देवी (65) पत्नी रामजीत सोमवार देर रात डायरिया की चपेट में आ गईं। घरवालों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, सीएमएस डॉ. एसपी गौतम ने आमजन से आह्वान किया कि खानपान पर विशेष ध्यान दें। जागरूकता से ही डायरिया से बचा जा सकता है।