{"_id":"5ce983e2bdec22076b5f020d","slug":"15588075724-ambedkar-nagar-news76","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग ने जलाकर राख किया आठ घर, परिवारों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग ने जलाकर राख किया आठ घर, परिवारों में कोहराम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर क्षेत्र के सिझौली इलाके में शनिवार अपराह्न शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से एक छप्परनुमा घर में आग लग गई। गर्म हवा के थपेड़ों के चलते आग तेजी से इर्दगिर्द के घरों को अपनी चपेट में लेने लगी। फायर ब्रिगेड को सूचना देने के साथ ही स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। इस बीच पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से लगभग एक घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक आठ परिवार की समूची गृहस्थी जलकर राख हो चुकी थी। इससे लगभग पांच लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
जानकारी के अनुसार अकबरपुर नगर पालिका परिषद के सिझौली वार्ड निवासी भरत पुत्र सीताराम के छप्परनुमा घर से शनिवार अपराह्न अचानक आग की लपटें उठने लगीं। परिवार के सदस्य जान बचाने के लिए गुहार मचाते हुए घर से बाहर भागे।
आग की लपटें देख इर्दगिर्द के लोग मौके पर एकत्र हो गए। गर्म हवा के थपेड़ों के चलते देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और एक के बाद एक अगल बगल के घर को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड को सूचना देने के साथ ही स्थानीय लोगों ने खुद ही प्रयास शुरू कर दिया। गर्म हवा चलने के चलते उन्हें सफलता नहीं मिल पा रही थी।
विज्ञापन
इस बीच मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश तेज की। लगभग एक घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक आठ गृहस्थी जलकर राख हो चुकी थी। इसमें भरत के अलावा रामकुमार, राजकुमार, अमर, झुरई, काशी, हौसिला व आशाराम के घर शामिल रहे।
आग की इस घटना में एक बाइक, तीन साइकिल, खाद्य सामग्री समेत लगभग पांच लाख की संपत्ति को नुकसान हुआ है। उधर घटना की जानकारी होने पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अनिल मिश्र ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवारीजनों से मुलाकात की। साथ ही उन्हें सहायता दिलाए जाने का आश्वासन दिया। इस बीच एसडीएम सदर अभिषेक पाठक के निर्देश पर पहुंचे राजस्व कर्मियों ने आग से होने वाली क्षति का आंकलन किया। बताया जाता है कि शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से भरत के घर में घर में आग लगी। इसके बाद ही आग ने विकराल रूप ले लिया।
आग की घटना में सब कुछ गंवा चुके आठ परिवार के सदस्यों में रोना पीटना मचा हुआ है। दरअसल आग से उनका सबकुछ जलकर राख हो चुका था। सिर्फ तन पर कपड़े ही शेष रह गए थे। भरत, राजकुमार, रामकुमार, झुरई के परिवार की महिलाओं का रो रोकर बुरा हाल था। दरअसल इनके आभूषण भी आग की भेंट चढ़ गए थे। खाद्य सामग्री के जलकर राख हो जाने से संबंधित परिवार के समक्ष पेट भरने की समस्या उत्पन्न हो गई।
आग की घटना में हुए नुकसान का आंकलन करने के लिए राजस्व कर्मियों को घटनास्थल पर भेजा गया था। रिपोर्ट मिलने के पीड़ित परिवार को जरूरी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
- अभिषेक पाठक, एसडीएम सदर