फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   734 ग्राम पंचायतों पर लटकी कार्रवाई की तलवार, ठप होंगे विकास

734 ग्राम पंचायतों पर लटकी कार्रवाई की तलवार, ठप होंगे विकास

Sat, 25 May 2019 11:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
734 ग्राम पंचायतों पर लटकी कार्रवाई की तलवार, ठप होंगे विकास
अंबेडकरनगर। निर्माण कार्यों व उन पर होने वाले खर्च के ब्यौरे की फीडिंग न कराए जाने के मामले में कार्रवाई की तलवार 734 ग्राम पंचायतों पर लटक गई है। यदि पांच जून तक कार्यों व खर्च की फीडिंग का कार्य पूर्ण नहीं किया गया तो संबंधित ग्राम पंचायत के खाते से राशि आहरण पर रोक लगा दी जाएगी।
विज्ञापन

फीडिंग में बरती जाने वाली लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए जिला पंचायतराज अधिकारी रामअशीष वर्मा ने संबंधित ग्राम पंचायत के सहायक विकास व ग्राम पंचायत अधिकारियों को नोटिस जारी करते हुए 5 जून तक फीडिंग का कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया है। खाते पर रोक लगी तो इससे ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों पर सीधे तौर पर असर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में राज्यवित्त, 14वें वित्त समेत विभिन्न योजनाओं के तहत होने वाले विकास कार्यों व उन पर होने वाले खर्च की प्रिया साफ्टवेयर पर फीडिंग करने को लेकर सहायक व ग्राम पंचायत अधिकारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। वित्तीय वर्ष समाप्त हुए लगभग दो माह पूरे होने को है, लेकिन अब तक 734 ग्राम पंचायतें ऐसी हैं, जहां के विकास कार्यों व खर्च की फीडिंग संबंधित साफ्टवेयर पर नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते चलें कि ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों व उन पर खर्च होने वाले धन की संपूर्ण फीडिंग प्रिया साफ्टवेयर पर सहायक विकास व ग्राम पंचायत अधिकारियों को करनी होती है। जिले में 927 ग्राम पंचायतें हैं। इसके सापेक्ष मात्र 193 ग्राम पंचायतों ने ही अब तक वर्ष 2018-19 में हुए विकास कार्यों व उन पर खर्च होने वाली राशि के ब्यौरे की फीडिंग कराई है।
734 ग्राम पंचायतों ने वित्तीय वर्ष समाप्त होने के लगभग दो माह पूरे होने पर भी नहीं कराया। बीते दिनों समीक्षा के दौरान मामला सामने आने पर डीपीआरओ ने इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित ग्राम पंचायत के सहायक विकास व ग्राम पंचायत अधिकारी को नोटिस जारी करते हुए 5 जून तक फीडिंग का कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया है। चेतावनी दी गई कि यदि निर्धारित समय में फीडिंग का कार्य पूर्ण नहीं किया गया, तो ग्राम पंचायत के खाते से धननिकासी पर रोक लगा दी जाएगी।

डीपीआरओ कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक सुनील वर्मा ने बताया कि अकबरपुर विकास खण्ड की 136 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष 114 ग्राम पंचायतों ने फीडिंग का कार्य नहीं कराया। बसखारी विकास खण्ड में 69 ग्राम पंचायत के सापेक्ष 48, भीटी में 92 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष 83, भियांव में 83 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष 63, जहांगीरगंज में 107 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष 74, जलालपुर में 120 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष 97, कटेहरी में 97 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष 87, रामनगर में 104 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष 80 व टांडा विकास खण्ड में 119 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष 88 ग्राम पंचायतों ने फीडिंग का कार्य अब तक नहीं कराया। ऐसे में संबंधित ग्राम पंचायतों के सहायक व ग्राम पंचायत अधिकारियों को नोटिस भेजी गई है।

वर्जन
पांच जून तक फीडिंग का कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया है। यदि निर्धारित समयावधि में फीडिंग कार्य पूर्ण नहीं किया गया तो संबंधित ग्राम पंचायतों के खातों से राशि आहरण पर रोक लगा दी जाएगी।
-रामअशीष चौधरी, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed