फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   मध्यरात्रि अचानक लगी आग से दो लाख का सामान खाक

मध्यरात्रि अचानक लगी आग से दो लाख का सामान खाक

Tue, 14 May 2019 12:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
मध्यरात्रि अचानक लगी आग से दो लाख का सामान खाक
टांडा। रविवार देररात्रि अचानक लगी आग की चपेट में आने से चार गुमटियां जल कर राख हो गईं। घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अग्निशमन टीम ने आग को नियंत्रित कर लिया। गनीमत रही कि आग ज्यादा आगे नहीं बढ़ी वरना बड़ी चपत लग जाती। कई वाहन भी आग के हवाले हो जाते। घटना में पीड़ितों को करीब 2 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

नगर के आर्य कन्या इण्टर कॉलेज के पास संचालित टांडा अकबरपुर टैक्सी स्टैण्ड के आस पास रखी 4 गुमटियों में बीती रात करीब सवा एक बजे अचानक आग लग गई। इसमें चाय पानी, गुटखा सहित एक सैलून भी शामिल था। रात का मामला होने के चलते लोगों को इसकी जानकारी थोड़ा विलंब से हुई। एक के बाद एक कई गुमटियां इसकी चपेट में आ गई।
विज्ञापन

घटना से मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। लोगों के बीच चीख पुकार मच गई। सूचना टांडा फायर टीम को दी गई। आग की इस घटना से रामलीला मैदान निवासी राहुल शर्मा, काजी दौलतपुर निवासी सिरपत पासवान, रजा पार्क मीरानपुरा नकिवासी कलावती देवी व कस्बा पूरब निवासी अंबरीश श्रीवास्तव की गुमटी में संचालित दुकान जलकर नष्ट हो गई। पीड़ितों को करीब 2 लाख रुपए का नुकसा हुआ है। पीड़ितों ने प्रशासन से मदद की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जाता है कि घटना स्थल के बगल ही टैक्सी स्टैमंड भी था। वहां पर कई वाहन खड़े थे। यदि आग टैक्सी स्टैंड की तरफ बढ़ती तो कई वाहन भी इसकी चपेट में आ जाते। इससे स्थ िति और भयावह हो जाती। नुकसान का आकड़ा काफी बड़ा हो जाता। परन्तु फायर टीम ने समय रहते इस बड़े हादसे को होने से रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed