फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   मतदान के बाद खूब हुई सेल्फी, हुआ सोशल मीडिया पर शेयर

मतदान के बाद खूब हुई सेल्फी, हुआ सोशल मीडिया पर शेयर

Mon, 13 May 2019 01:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
मतदान के बाद खूब हुई सेल्फी, हुआ सोशल मीडिया पर शेयर
अंबेडकरनगर। मतदान के दौरान युवाओं व महिलाओं के बीच सेल्फी का जबरदस्त क्रेज रहा। इसे सोशल मीडिया पर शेयर भी किया। किसी ने मतदान केंद्र के निकट अपने दोस्तों के साथ सेल्फी ली तो किसी ने परिवार के साथ। इसमें जनप्रतिनिधि से लेकर व्यापारी, कामकाजी लोग, गृहणी व छात्र-छात्राएं शामिल रहे।
विज्ञापन

हाइटेक होते माहौल में सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर शेयर करने का जोश युवाओं से लेकर महिलाओं तक में बढ़-चढ़कर दिखा। किसी ने परिवार के साथ मतदान केंद्र के पास सेल्फी ली तो किसी ने परिवार के सदस्यों के साथ। आदर्श बूथों पर सेल्फी लेने का जोर युवाओं में अधिक दिखा। दरअसल, आदर्श बूथों को भव्य तरीके से सजाया गया था, इसलिए इन बूथों पर सेल्फी लेने का जोश अधिक था।
विज्ञापन

टांडा विधानसभा के पेठिया मतदान केंद्र के निकट रवि ने अपने परिवार के सदस्यों प्रीति, अर्चना व रंजना के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर शेयर किया। अर्चना ने कहा कि इस यादगार पल को वे अपने मोबाइल में संजो कर रखना चाहती है। टांडा नगर पालिका परिषद बूथ पर दादी के साथ पहली बार मतदान करने के लिए आस्था पहुंची हुई थी। मतदान कर बाहर निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदर्श बूथ होने के चलते भव्य ढंग से सजाया गया था। सो सेल्फी तो बनती ही थी। ऐसे में आस्था ने अपनी दादी के साथ सेल्फी लिया। आस्था ने कहा कि उसे पहली बार मतदान करने का मौका मिला है। वह खुद काफी गौरवान्वित महसूस कर रही है।
इस खास पल को सदैव के लिए संजो कर रखना चाहती है। इसलिए उसने अपनी दादी के साथ सेल्फी लिया है। मतदान कर घर लौट रहीं बेबी कपूर, ममता, प्रियंका, शैल सेठ व रश्मि सेठ ने टांडा बस स्टेशन के निकट एक साथ खड़े होकर सेल्फी लिया।

इसी प्रकार अरिया मतदान के निकट युवा मतदाता सौरभ सोनकर, मोहित शर्मा, विनय कुमार, राहुल, अजीत कुमार ने भी मतदान के बाद एकसाथ सेल्फी लिया। कहा कि वे इस गौरवशाली पल को सोशल मीडिया के सहारे शेयर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed