फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   लालजी व रितेश ने ईवीएम खराबी पर उठाया सवाल

लालजी व रितेश ने ईवीएम खराबी पर उठाया सवाल

Mon, 13 May 2019 01:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
लालजी व रितेश ने ईवीएम खराबी पर उठाया सवाल
अंबेडकरनगर। ईवीएम की खराबी पर गठबंधन प्रत्याशी रितेश पांडेय व विधान मंडल दल के नेता लालजी वर्मा ने नाराजगी जताते हुए कहा है कि चुनाव से ईवीएम को हटाए जाने की जरूरत है। ईवीएम में लगातार आ रही खराबी से मतदान में गतिरोध उत्पन्न हुआ है।
विज्ञापन

रविवार सुबह मतदान का दौर शुुरू होते ही ईवीएम में खराबी की शिकायतें आनी शुरू हो गईं। गठबंधन प्रत्याशी रितेश पांडेय अपने पिता पूर्व सांसद राकेश पांडेय के साथ दिन की रणनीति बनाने में जुटे ही थे, तभी फोन आने का दौर शुरु हो गया।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने ईवीएम की खराबी की जानकारी देनी शरू कर दी। पूर्व सांसद राकेश पांडेय ने ऐसे फोन का जिम्मा संभाला और अधिकारियों को क्रमवार सूचना दी। प्रत्याशी रितेश पांडेय कई जगह मौके पर भी पहुंचे। बाद में उन्होंने मीडिया से कहा कि जनता गठबंधन के पक्ष में एकतरफा मतदान कर रही है, लेकिन ईवीएम साथ नहीं दे रही है। मतदाताओं को धूप में लाइन में लगकर ईवीएम सही होने का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह मतदाताओं के साथ अन्याय है। रितेश ने कहा कि पूरी दुनिया में मतदान बैलेट से हो रहा है। ऐसे में यहां भी बैलेट से ही मतदान कराया जाना चाहिए।
टांडा प्रतिनिधि के अनुसार बसपा विधानमंडल दल नेता लालजी वर्मा ने प्रशासन को कटघरे में खड़ा करते हुए ईवीएम को चुनाव से बाहर करने की मांग की।
अपने पैतृक गांव मोहिउद्दीनपुर में मतदान करने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान बसपा विधानमंडल दल नेता लालजी वर्मा ने कहा कि जिले के विभिन्न हिस्सों से सूचना आ रही है कि कई जगहों पर ईवीएम खराब है। बसपा नेता ने कहा कि ईवीएम लोगों की वास्तविक इच्छाओं की पूर्ति में बाधक है। हमें जापान जैसे देशों का अनुसरण कर ईवीएम को हटा देना चाहिये। तेज गर्मी में मतदाताओं को जिस तरह परेशान होना पड़ा है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed