फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   साढ़े 17 लाख मतदाता आज संसदीय चुनाव में करेंगे मतदान

साढ़े 17 लाख मतदाता आज संसदीय चुनाव में करेंगे मतदान

Sun, 12 May 2019 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
साढ़े 17 लाख मतदाता आज संसदीय चुनाव में करेंगे मतदान
अंबेडकरनगर। मतदान का मौका आखिर आ ही गया। अब जिम्मेदारी है कि आप अपनी जिम्मेदारी निभाएं। लोकतंत्र के इस महापर्व पर रविवार को जिले के 17 लाख 36 हजार 124 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें अंबेडकरनगर संसदीय सीट के लिए 11, जबकि संतकबीरनगर संसदीय सीट के लिए 7 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद होगा। मतदाताओं को मतदान करने में किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए कुल 1147 मतदान केंद्र व 2008 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। अयोध्या जिले का गोसाईंगंज विधानसभा क्षेत्र भी अंबेडकरनगर संसदीय क्षेत्र में आता है। ऐसे में वहां के भी 3 लाख 80 हजार 1 मतदाताओं इस सीट के लिए वोट डालेंगे। इन मतदाताओं के लिए 273 मतदान केंद्रों पर 453 बूथ बनाए गए हैं। वहीं, सभी मतदान केंद्रों पर पेयजल, प्रकाश से लेकर आवागमन समेत अन्य सभी तैयारियां एक दिन पहले ही पूरी कर ली गईं। रविवार सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक जिले के 17 लाख 36 हजार 124 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें 8 लाख 7 हजार 548 महिला, 9 लाख 28 हजार 525 पुरुष व 53 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी सरदार सिंह ने बताया कि कटेहरी विधानसभा क्षेत्र में कुल 3 लाख 79 हजार 808 मतदाता हैं, जिसमें 2 लाख 2 हजार 147 पुरुष, 1 लाख 77 हजार 634 महिला व 27 थर्ड जेंडर, टांडा विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाता 3 लाख 14 हजार 503 हैं, जिसमें 1 लाख 68 हजार 810 पुरुष, 1 लाख 45 हजार 692 व 1 थर्ड जेंडर, जलालपुर विधानसभा क्षे9 में कुल मतदाता 3 लाख 93 हजार 104 हैं, जिसमें 2 लाख 11 हजार 488 पुरुष, 1 लाख 81 हजार 915 महिला व 1 थर्ड जेंडर, अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाता 3 लाख 15 हजार 931 हैं, जिसमें 1 लाख 69 हजार 15 पुरुष, 1 लाख 46 हजार 906 व 10 थर्ड जेंडर तथा आलापुर विधानसभा क्षेत्र में 3 लाख 32 हजार 778 मतदाता हैं, इसमें 1 लाख 77 हजार 65 पुरुष, 1 लाख 55 हजार 699 व 14 थर्ड जेंडर शामिल हैं। कटेहरी, अकबरपुर, जलालपुर व टांडा विधानसभा क्षेत्र के 14 लाख 3 हजार 346 मतदाता अंबेडकरनगर सामान्य संसदीय सीट के लिए 11 प्रत्याशियों, जबकि आलापुर विधानसभा क्षेत्र के 3 लाख 32 हजार 778 मतदाता संतकबीरनगर संसदीय सीट के 7 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
विज्ञापन




जिले की फैक्ट फाइल
मतदान केंद्र 1147
मतदेय स्थल 2008
कुल मतदाता 17 लाख 36 हजार 124
पुरुष मतदाता 9 लाख 28 हजार 525
महिला मतदाता 8 लाख 7 हजार 548
थर्ड जेंडर 53
अंबेडकरनगर संसदीय सामान्य सीट के लिए
मतदान केंद्र 909
मतदेयस्थल 1609
कुल प्रत्याशी 11
कुत मतदाता 14 लाख 3 हजार 346
पुरुष मतदाता 7 लाख 51 हजार 460
महिला मतदाता 6 लाख 51 हजार 847
थर्ड जेंडर 39
संतकबीरनगर के लिए कुल प्रत्याशी 7
मतदान केंद्र 238
मतदेयस्थल 399
कुल मतदाता 3 लाख 32 हजार 770
पुरुष मतदाता 1 लाख 77 हजार 65
महिला मतदाता 1 लाख 55 हजार 699
थर्ड जेंडर 14


गोसाईगंज के मतदाता भी दबाएंगे बटन
अयोध्या। अंबेडकरनगर संसदीय क्षेत्र में आने वाली गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र में भी मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। पोलिंग पार्टियां भी राजकीय इंटर कॉलेज से रवाना हो गईं। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए पांच जोनल, 44 सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ भारी संख्या में सुरक्षा बल, पीएसी और पुलिस की तैनाती की गई है। इस विधानसभा क्षेत्र में 3 लाख 80 हजार 1 मतदाताओं के लिए 273 मतदान केंद्रों पर 453 बूथ बनाए गए हैं। 1712 कर्मचारी लगाए गए हैं। शांति व सुरक्षा के लिए इस विधानसभा क्षेत्र में अब तक एक सुपर जोनल, पांच जोनल के साथ ही 44 मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। साथ ही 49 माइक्रो प्रेक्षकों की तैनाती भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed